IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं अर्शदीप सिंह, शमी की जगह उमरान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2022 1:18 PM
T20 World Cup 2022 से पहले भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं मोहम्मद शमी का भी कोविड के कारण इस सीरीज में खेलना तय नहीं हुआ है.
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए ऑस्ट्रलिया रवाना हो जाएगी. वहीं भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिहं को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं. वहीं मोहम्मद शमी कोरोना पॉजीटीव होने के कारण इस सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह स्टैंडबाय पर तैयार खड़े उमरान मलिक को मौका मिल सकता है.
बता दें कि अर्शदीप सिंह ने हाल ही में बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कंडीशनिंग के लिए रिपोर्ट किया था. इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वो बिल्कुल तैयार है. डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी से परेशान टीम इंडिया भुवनेश्वर कुमार की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं. वहीं अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी डेथ में अच्छी गेंदबाजी करते है तो वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बना सकते हैं.
Also Read: T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक को अधिक मौका देना चाहते हैं रोहित शर्मा, जानें क्या बोले कप्तान
शमी की बात करें तो वह कोविड के चलते ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से बाहर हो गए थे और अभी भी तय नहीं है कि शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार है या नहीं. इस बीच स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल तेज गेंदबाज उमरान मलिक की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी की संभावना काफी बढ़ गई है. बता दें कि उमरान मलिक को इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था. उमरान ने भारत के लिए तीन टी20 मैच खेले. हालांकि इकॉनिमी रेट अधिक होने की वजह से इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
Also Read: IND vs AUS 3rd T20: कोहली-सूर्या के तूफानी पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज पर किया कब्जा
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मलान, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










