ePaper

IND vs AUS 3rd T20: कोहली-सूर्या के तूफानी पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज पर किया कब्जा

Updated at : 26 Sep 2022 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd T20: कोहली-सूर्या के तूफानी पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज पर किया कब्जा

भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई. दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

विज्ञापन
undefined

हैदराबाद में रविवार को खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार (36 गेंद में 69 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और कोहली (48 गेंद में 63 रन, चार छक्के, तीन चौके) के बीच तीसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी की मदद से एक गेंद शेष रहते चार विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Also Read: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बताया जीत के हीरो का नाम, अब नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज पर
undefined

हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 25 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले टिम डेविड (27 गेंद 54 रन, चार छक्के, दो चौके) और कैमरन ग्रीन (21 गेंद में 52 रन, सात चौके, तीन छक्के) के तूफानी अर्धशतकों से सात विकेट पर 186 रन बनाये.

undefined

डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने पहले ओवर में ही लोकेश राहुल (01) का विकेट गंवा जिनका सैम्स की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अच्छा कैच लपका.

Also Read: MS Dhoni Facebook Live: बड़ी खबर को तैयार बैठे लोगों को महेंद्र सिंह धोनी ने दिया झटका, किया ये ऐलान
undefined

कप्तान रोहित शर्मा (17) ने जोश हेजलवुड पर पारी का पहला छक्का जड़ा. उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में छक्का जड़ने की कोशिश में सैम्स को कैच दे बैठे. कोहली और सूर्यकुमार ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया.

undefined

सूर्यकुमार ने कमिंस पर चौके से खाता खोला जबकि कोहली ने हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 50 रन बनाये. सूर्यकुमार ने ग्लेन मैक्सवेल पर लगातार दो चौके मारे जबकि सैम्स पर छक्का भी जड़ा.

Also Read: Jhulan Goswami: थम गया ‘चकदा एक्सप्रेस’, जीत के साथ झूलन गोस्वामी की शानदार विदाई, देखें तस्वीरें
undefined

कोहली ने भी एडम जंपा पर छक्का मारा. सूर्यकुमार ने कमिंस पर छक्के के साथ 11वें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने जंपा पर लगातार दो छक्कों के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

undefined

सूर्यकुमार ने हेजलवुड पर चौका और छक्का मारा लेकिन इसी ओवर में बाउंड्री पर फिंच को कैच दे बैठे. भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 44 रन की दरकार थी. कोहली ने ग्रीन की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस ओवर में सिर्फ पांच रन बने.

undefined

सैम्स के अगले ओवर में भी सात ही रन बने. हार्दिक पंड्या ने कमिंस पर चौके के साथ दबाव को कुछ कम किया. भारत को अंतिम दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी. हार्दिक ने 19वें ओवर में हेजलवुड की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. इस ओवर में 10 रन बने.

undefined

कोहली ने अंतिम ओवर में सैम्स की पहली गेंद छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर फिंच को कैच दे बैठे. पंड्या ने हालांकि पांचवीं गेंद पर चौके के साथ भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले आस्ट्रेलिया ने शुरुआती चार और अंतिम पांच ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola