ePaper

IND vs SA 1st T20: आकाश चोपड़ा ने बताई अपनी प्लेइंग इलेवन, क्या संजू को मिलेगा पहले मैच में मौका? देखें Video

Updated at : 09 Dec 2025 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Aakash Chopra Playing XI for 1st T20 vs SA

आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, फोटो- सोशल मीडिया

IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. पहला मैच कटक के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया की भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और क्या संजू सैमसन को इस टीम में जगह मिलेगी.

विज्ञापन

IND vs SA 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरु हो रही है. इस सीरीज का पहला मैच कटक में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी उलझन बढ गई है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इसको लेकर काफी हद तक समझाया है. चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि आखिर कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन. इसके साथ ही इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के खेलने को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है.

IND vs SA टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज है. इस सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 11दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. फिर दोनों टीम तीसरे मैच के लिए धर्मशाला जाएंगी, जहां 14 दिसंबर को मैच होगा. अब सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका लखनऊ पहुंचेंगे और 17 दिसंबर को आमने-सामने होंगे. इसके बाद इस पूरे दौरे का आखिरी मैच अहमदाबाद में 19 दिसंबर को खेला जाएगा.

IND vs SA 1st T20: आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन बताई है. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस मुकाबले में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी होने से टीम को अधिक मजबूती मिलेगी. आकाश ने ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. वहीं इस मैच में उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को खिलाया है. उनके अनुसार संजू सैमसन को इस बार मौका शायद नहीं मिले. वहीं स्पिन गेंदबाजी में भी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक खिलाने की बात कही है.

IND vs SA 1st T20: संजू सैमसन को क्या मिलेगी जगह

अगर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के वीडियो के आधार पर देखा जाए तो भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका नहीं मिल पाएगा. चोपड़ा के अनुसार संजू सैमसन ओपनिंग के लिए सही विकल्प है लेकिन मीडिल ऑर्डर में उनका खेल उतना प्रभावित नहीं करेगा. इसीलिए वह इस टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने नंबर आठ पर बल्लेबाजी को देखते हुए अक्षर पटेल को रखने की बात भी बोली है. जिसके कारण इस मैच में दूसरे स्पिनर के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक खिलाड़ी को ही जगह मिल सकती है. लेकिन आकाश चोपड़ा की पसंद वरुण चक्रवर्ती है. क्योंकि आकाश के अनुसार तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों को खिलाना जरुरी है.

पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंंग इलेवन:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती. 

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: पहले टी20 में कैसी हो सकती है भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन! जानें क्या दुबे को मिलेगा मौका

IND vs SA 1st T20: कटक में क्या बल्ले से बरसेंगे रन? कैसा है मौसम का मिजाज, जानें पूरी डिटेल

अभिषेक को रोकना… IND vs SA टी20 मैच से पहले एडन मार्करम के बयान ने सभी को चौंकाया

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola