ePaper

IND vs SA 1st ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 116 रनों पर रोका, छा गए अर्शदीप सिंह और आवेश खान

Updated at : 17 Dec 2023 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 116 रनों पर रोका, छा गए अर्शदीप सिंह और आवेश खान

India's Tilak Varma, right, celebrates with bowler Arshdeep Singh for dismissing South Africa's Reeza Hendricks for a duck during the first One Day International cricket match between South Africa and India, at the Wanderers in Johannesburg, South Africa, Sunday, Dec. 17, 2023. AP/PTI(AP12_17_2023_000114A)

भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 116 रनों पर रोक दिया. युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए. जबकि आवेश खान ने चार विकेट अपने नाम किया. एक सफलता कुलदीप यादव को मिली.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 116 रनों पर रोक दिया है. अर्शदीप सिंह और आवेश खान की धारदार गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.

undefined

टीम की ओर से पुछल्ले बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे अधिक 33 रनों की पारी खेली. उसके पहले सलामी बल्लेबाज टोनी डे जोरजी ने 28 रन बनाए. तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट अपने नाम किए.

undefined

एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 52 पर 6 विकेट था. 11वें ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो झटके लगे. अर्शदीप ने अपने 10 ओवर के स्पैल में 37 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने वाइड के रूप में पांच रन दिए.

undefined

मुकेश कुमार को आज कुछ खास सफलता नहीं मिली. अपने सात ओवर में मुकेश ने 46 रन दिए. आवेश खान ने आठ ओवर में तीन मेडन के साथ 27 रन दिए. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किया. कुलदीप को तीसरे ओवर में आखिरी विकेट मिला.

undefined

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहज नजर आए. अर्शदीप, आवेश और मुकेश कुमार की तिकड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

undefined

भारतीय गेंदबाजों ने यह सुनिश्चित किया कि दक्षिण अफ्रीका के ज्यादातर बल्लेबाजों को क्रीज से बाहर निकलने या बैकफुट पर जाने का मौका नहीं मिले. इस दौरान अर्शदीप और आवेश दोनों के पास हैट्रिक विकेट लेने का मौका था लेकिन वे चूक गये.

undefined

अर्शदीप पारी के दूसरे ओवर में लगातार गेंदों पर हेंड्रिक्स और रासी वान डर डुसेन को खाता खोले बगैर आउट करने के बाद पावरप्ले के अंदर चार विकेट चटकाए. इसमें आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले टोनी डी जोरजी (28) और हेनरिक क्लासेन (06) का विकेट भी शामिल है.

undefined

पावरप्ले के बाद गेंदबाजी आक्रमण पर आये आवेश ने अपनी पहली गेंद पर कप्तान एडेन मार्कराम (12) को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया और फिर अपनी तेज गति से अनुभवी डेविड मिलर (02) को चकमा देकर चलता किया.

undefined

वियान मुलडर (शून्य) और केशव महाराज (04) को भी आवेश की गति से सामंजस्य बैठाने में परेशानी हुई. आठवें क्रम के बल्लेबाज फेहलुकवायो ने 33 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. वह 49 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद अर्शदीप सिंह का पांचवां शिकार बने.

undefined

भारतीय बल्लेबाजों को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 50 ओवर में 117 रन बनाने होंगे. डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola