ePaper

हाथ मिलाने को बेदम क्यों हैं पाकिस्तान, अब सलमान आगा ने हैंडशेक पर निकाली भड़ास

Updated at : 27 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK: Suryakumar Yadav

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान कप्तान से नहीं मिलाया हाथ.

IND vs PAK: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के मैच में पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. यह एक विवाद बन गया और पाकिस्तान को यह मामला हजम नहीं हो रहा है. अब फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है तो पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने इस मामले को फिर से याद किया है. आगा ने कहा कि आज तक क्रिकेट में ऐसा नहीं देखा कि खिलाड़ी हाथ नहीं मिला रहे हैं.

विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिरकार हैंडशेक विवाद पर मुंह खोला है. मीडिया से इस मामले पर खुलकर बात करते हुए सलमान आगा ने कहा कि इससे पहले काफी तनावपूर्ण माहौल में भी दोनों देश के खिलाड़ियों ने मैदान पर हाथ मिलाया है. टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों के बीच जंग तेज हो गई है. हालांकि प्रदर्शन के मामले में भारत का दबदबा रहा है और इस टूर्नामेंट में ज्यादातर ध्यान खेल की बजाय मैदान के बाहर की हरकतों पर रहा है. पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भारत द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है. Pakistan captain Salman Agha angery over handshake controversy

मैच रेफरी को ही हटाने की मांग करने लगा था पाकिस्तान

यह मामला तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान के बीच हाथ मिलाने से रोकने का आरोप लगाया. पीसीबी ने पाइक्रॉफ्ट की जगह किसी और को न लेने पर सीरीज से हटने की धमकी भी दी, लेकिन आईसीसी अपनी बात पर अड़ा रहा और उनकी मांग को खारिज कर दिया. यहां तक कि सुपर चार भारत-पाकिस्तान मुकाबले में ही पाइक्रॉफ्ट को ही मैच रेफरी नियुक्त किया गया. फाइनल से पहले सलमान आगा ने इस मामले पर अपनी राय दी और कहा कि उन्होंने इस मामले में ऐसा कुछ नहीं देखा है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है.

हैंडशेक पर छलका सलमान आगा का दर्द

आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने 2007 से पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया है और मैंने कभी दो टीमों को हाथ मिलाने से इनकार करते हुए नहीं देखा. मेरे पिता भी क्रिकेट के शौकीन हैं और मैंने उनसे भी ऐसी कहानियां सुनी हैं, इसलिए आप 20 साल पहले जा सकते हैं और ऐसी कोई घटना नहीं हुई. मैंने सुना है कि अतीत में ऐसा कुछ नहीं हुआ है. भारत और पाकिस्तान पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, जहां हालात आज से भी बदतर थे, फिर भी खिलाड़ी हाथ मिलाते थे. मुझे लगता है कि एक-दूसरे से हाथ न मिलाना क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है.’

पाकिस्तानी खिलाड़ी दिखाएंगे एग्रेशन

सुपर 4 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जब पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे, तब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच एक से ज्यादा बार तीखी बहस हुई. दोनों की शाहीन अफरीदी और हारिस राऊफ के साथ भी बहस हुई. इस बीच, हारिस पर अशिष्ट और आक्रामक व्यवहार के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. सलमान ने कहा कि उन्हें गेंदबाजों द्वारा मैदान पर आक्रामकता दिखाने से कोई परेशानी नहीं है. आगा ने कहा, ‘अगर आप तेज गेंदबाज़ों से आक्रामकता हटा दें, तो मुझे नहीं लगता कि वह उतनी प्रभावी गेंदबाजी कर पाएंगे जितनी उन्हें करनी चाहिए, इसलिए मुझे इससे कोई समस्या नहीं है. अगर कोई भी खिलाड़ी मैदान पर आक्रामक होना चाहता है, चाहे वह हमारी तरफ से हो या उनकी तरफ से, उसका स्वागत है.’

ये भी पढ़ें…

‘किसी को नहीं रोकेंगे…’ पाकिस्तानी फिर करेंगे गंदी हरकत, कप्तान सलमान आगा ने उगला जहर

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला, यहां टीम इंडिया के नाम हैं कई रिकॉर्ड

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola