ePaper

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Super 4: क्या भारत-पाक मैच में बारिश बन सकती है विलेन? जानें क्या है नियम

Updated at : 21 Sep 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: IND vs PAK Weather Report

भारत पाकिस्तान मैच में कैसा है मौसम का हाल, फोटो- सोशल मीडिया

Asia Cup 2025 Super 4: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर-4 के मुकाबले में आज रात फिर से दुबई के मैदान पर खेलेंगे. इस मैच में दोनों टीमोंं की जीत जरूरी है. मैच में टॉस शाम 7:30 और लाइव मैच 8 बजे शुरु होगा. इसके साथ ही मैच में मौसम का हाल के कैसा रहने वाला है जानिए.

विज्ञापन

Asia Cup 2025 Super 4: दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात एक बार फिर से एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 स्टेज में वह मुकाबला होगा जिसका हर क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार करता है भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) फिर से आमने-सामने होंगे. भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे टॉस होगा, और आठ बजे मैच का लाइव प्रसारण शुरू होगा. दोनों टीमों की आंखें हर हाल में जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी, क्योंकि सुपर-4 में हर जीत और हार की अहमियत बहुत ज्यादा है.

IND vs PAK मैच में मौसम की स्थिति

दुबई में मौसम आज साफ रहने का अनुमान है. तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस बने रहने की सम्भावना है, जो कि शाम के समय खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए लेबल से थोड़ा हल्का महसूस होगा. हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है, जो हल्की-फुल्की ठंडक दे सकती है लेकिन खेल पर बड़ा असर नहीं डालने वाली.

खाड़ी देश होने के कारण बारिश की संभावना लगभग बेहद कम है; यानी मैदान में नमी या बरसात की वजह से किसी प्रकार की देरी या रद्द होने की संभावना नहीं लगती है. इस हिसाब से मुकाबले के शेड्यूल पर मौसम की वजह से कोई दिक्कत की आशंका कम है, और मैदान पर पूरा 40-ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मैच रद्द होने पर क्या नियम है?

हालांकि मौसम साफ है, लेकिन मान लिया जाए कि किसी तकनीकी या अप्रत्याशित वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है तो नियमों के अनुसान मैच का परिणान निकाला जाएगा. यदि खेल शुरू ही नहीं हो पाया हो या आधा-आधा होकर रुका हो, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है. इसके अलावा सुपर-4 स्टेज में हर टीम एक बार एक-दूसरे से भिड़ेगी. जिसमें जीतने पर दो अंक और रद्द या अधूरा मुकाबला होने पर दोनों टीम को एक अंक मिलेगा.

दबाव, उम्मीदें और रोमांच

भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, एक एहसास है जहां न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि दर्शक भी अपनी भावनाओं के साथ इस मैदान पर हैं. पिछले हाई वोल्टेज मैच में खिलाड़ियों के बीच टकराव, हाथ न मिलाने जैसे घटनाओं ने मुकाबले को और गरमाहट दी है. आज का दिन भी कुछ कम नहीं होगा भारतीय टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजों के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान अपना स्वभाविक साहस और संघर्षपूर्ण तरीके से वापसी की कोशिश करेगा.

सुपर-4 की दौड़ में यह मुकाबला टर्निंग प्वाइंट हो सकता है यदि भारत बड़े अंतर से जीते तो फाइनल की राह आसान होगी; अगर पाकिस्तान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करें तो न सिर्फ आत्म-विश्वास मिलेगा बल्कि तालिका में बड़ा उलट-फेर संभव है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी एवं सुफियान मोकिम.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK, Asia Cup 2025: हैडशेक विवाद पर अश्विन ने PCB को लगाई लताड़, एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

शुभमन गिल को कैसे आउट करना है? IND vs PAK सुपर 4 मैच से पहले शाहीन को मिली अकरम की सलाह

सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola