ePaper

Watch: मैं रोहित बन गया हूं, सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ टॉस के दौरान किया हिटमैन को याद, फैंस भी रह गए हैरान

Updated at : 19 Sep 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: IND vs Oman Toss

टॉस के समय सूर्यकुमार यादव, फोटो- PTI

IND vs Oman, Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत और ओमान मैच के दौरान टॉस के समय कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को किया याद. टॉस के समय क्या हुआ जानिए.

विज्ञापन

IND vs Oman, Asia Cup 2025: भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता. अबू धाबी के शेख जयाद स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. लेकिन इस मैच में टॉस के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे सभी हैरान गए. दरअसल टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि हमने अभी तक टूर्नामेंंट में पहले बल्लेबाजी नहीं की है. आज अपनी बल्लेबाजों की गहराई का पता लगाना चाहते हैं. इसके साथ ही भारत और ओमान दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन मेंं दो-दो बदलाव किए हैं. 

सूर्यकुमार भूले खिलाड़ी का नाम

भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का यह मुकाबला टॉस के वक्त ही चर्चा में आ गया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक पहले बल्लेबाजी नहीं की है, ऐसे में सुपर-4 से पहले अपनी गहराई को परखना जरूरी है. सूर्या ने साफ किया कि शुरुआती दो मैचों में जो सकारात्मक आदतें बनी हैं, उन्हें बरकरार रखना ही टीम का लक्ष्य होगा. मजेदार पल तब आया जब सूर्या बदलावों का जिक्र करते हुए एक खिलाड़ी का नाम भूल गए और मुस्कुराते हुए बोले “मैं रोहित जैसा हो गया हूं.”

जतिंदर सिंह का बयान

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने भी टॉस के समय अपने ही एक खिलाड़ी का नाम याद नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते. जतिंदर ने इसे अपनी युवा टीम के लिए बड़ा अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना उनके खिलाड़ियों को मानसिकता और खेल दोनों स्तरों पर बेहतर बनाने का मौका देगा. ओमान की टीम भी इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है. टॉस पर दोनों कप्तानों के नाम भूलने की घटना दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए मनोरंजन का विषय बन गई.

भारत की प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

ओमान की प्लेइंग XI: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी.

ये भी पढ़ें-

India vs Oman Live Score

अबू धाबी में भारत रचेगा इतिहास, टी 20 क्रिकेट में ऐसा करने वाला बनेगा दूसरा देश, पाकिस्तान इस स्थान पर

हमारे गेंदबाज 20 विकेट… वेस्टइंडीज के भारत दौरे से पहले कोच डैरेन सैमी का बड़ा बयान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola