ePaper

IND vs NZ: केएल राहुल ने छोड़ा आसान कैच तो गुस्से से लाल हुए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

Updated at : 17 Oct 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: केएल राहुल ने छोड़ा आसान कैच तो गुस्से से लाल हुए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

IND vs NZ: Rohit Sharma reacts on the second day of the first test cricket match between India and New Zealand

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चल रहा है. भारत पहली पारी में 46 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया. जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. डेवोन कॉन्वे ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली. केएल राहुल ने एक आसान कैच छोड़ा और रोहित शर्मा भड़क गए.

विज्ञापन

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया और टॉस भी नहीं हो सका. दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन कप्तान का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ, क्योंकि पूरी भारतीय टीम 46 के स्कोर पर आउट हो गई. लंच तक टीम का स्कोर 36 पर 6 विकेट था. आखिर के चार विकेट केवल 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इतने छोटे स्कोर के बाद रोहित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे.

IND vs NZ: टॉम लाथम का छूटा कैच

रोहित शर्मा ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना घास वाली पिच पर स्पिनरों पर भरोसा किया. उन्होंने रवींद्र जडेजा कुलदीप यादव और रवीचंद्रन अश्विन को टीम में मौका दिया. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज केवल दो तेज गेंदबाजों के साथ भारत मैदान पर उतरा है. न्यूजीलैंड की पारी की 13 ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम का आसान कैच छोड़ दिया. उस समय कप्तान लाथम 7 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम का स्कोर 44 रन था. यह मोहम्मद सिराज की शानदार गेंद थी.

IND vs NZ: जिस पिच पर भारतीय शेर हुए ढेर, उसी पिच पर डेवोन कॉन्वे ने जड़ दिए 91 रन

IND vs NZ: टीम इंडिया के 10 सबसे छोटे स्कोर, न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 पर सिमटा भारत

IND vs NZ: नाराज दिखे रोहित शर्मा

टॉम लाथम ने एक शॉट खेला और गेंद दूसरे स्लिप की ओर गया. दूसरे स्लिप पर केएल राहुल खड़े थे और उन्होंने गेंद को जाने दिया, जो 4 रन के लिए गया. यह एकदम आसान कैच था. केएल राहुल की इस गलती पर कप्तान रोहित शर्मा काफी नाराज दिखे. रिप्ले में साफ देखा जा सकता है कि गेंद दूसरे स्लिप पर खड़े राहुल के पास जा रही है और वह गेंद से बचने का प्रयास कर रहे हैं. भारत को इस विकेट की काफी जरूरत थी, हालांकि लाथम 15 रन ही बना सके और उनका विकेट कुलदीप यादव ने चटकाया.

IND vs NZ: 46 रन सिमटी टीम इंडिया

राहुल के कैच छोड़ने के बाद कैमरा रोहित पर फोकस हुआ और उन्हें निराशा व्यक्त करते हुए देखा गया. रोहित ने अविश्वास में अपनी बाहें फैला दीं, जबकि गेंदबाज सिराज भी निराश दिखे. न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर भारत को 13.1 ओवर में ही 46 के स्कोर पर समेट दिया. यह भारत का घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे छोटा स्कोर है. टीम के इस प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही है. टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया. केवल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए. पांच बल्लेबाज तो शून्य पर आउट हो गए.

Bengaluru: india’s captain rohit sharma reacts on the second day of the first test cricket match between india and new zealand

IND vs NZ: डेवोन कॉन्वे ने बनाए 91 रन

जवाब में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया और 91 रन बनाए. विल यंग ने उनका भरपूर साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 75 रनों की साझेदारी की. दोनों ने टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका यंग के रूप में 37वें ओवर में लगा, तब तक टीम का स्कोर 142 रन हो चुका था. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं, जो भारत की पहली पारी के स्कोर से 134 रन ज्यादा है. भारत को हर हाल में तीसरे दिन न्यूजीलैंड को जल्दी ऑलआउट करना होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola