Ind vs Nz: न्यूजीलैंड से हार के बाद कप्तान रोहित का बड़ा बयान, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

IND vs NZ: Rohit Sharma

Ind vs Nz: तीन मैचोंं की सीरीज का तीसरा टेस्ट तीसरे दिन ही समाप्त हो गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई. कप्तान रोहित ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अन्य बातें भी कहीं.

विज्ञापन

Ind vs Nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की करारी हार हुई है. पहली पारी में 28 रन की लीड लेने वाली भारतीय टीम को 25 रन से हार नसीब हुई. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 263 रन बनाए. मैच के दूसरे दिन ही न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 174 बनाकर ऑलआउट हो गई. जिस मैच के दो दिनों में ही 29 विकेट गिर गए उसी पिच पर भारत को जीत के लिए 147 रन बनाना भारी पड़ गया.

भारतीय टीम ने सुबह दो ओवर में ही न्यूजीलैंड की पारी समेट दी. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगे. भारत ने एक समय 29 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए. लगा कि इसी सीरीज के पहले मैच में ही 46 रन पर सिमटने का रिकॉर्ड ही न टूट जाए. लेकिन ऋषभ की साहसिक पारी ने भारत को शर्मनाक हार से बचा लिया. भारत ने संघर्ष करते हुए 29.1 ओवर में 121 रन बनाए. ऋषभ ने 57 गेंद पर 64 रन की पारी खेली लेकिन वह नाकाफी रही. 

Mumbai: india’s captain rohit sharma walks off the field after losing his wicket. Pti

रोहित की हार पर प्रतिक्रिया: भारत ने इस हार के साथ अपनी धरती पर एक के बाद एक कई शर्मनाक कीर्तिमान स्थापित किए. भारत ने अपनी धरती पर 3 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप का अनुभव किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड से हार के बाद कहा, कि मैंने कप्तान और बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. यह मेरे करियर का सबसे बुरा दौर है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. मैंने कप्तान और बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण श्रृंखला थी जहां हमने कुछ ऐसी चीज़ें आज़मायीं जो कामयाब नहीं हुईं.

आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत तीनों मैच गंवाकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गया है. ऑस्ट्रेलिया इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है. इस सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की सीरीज खेलनी है. भारत की यह सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola