Ind vs Nz: फिर ढेर हुए सूरमा, 31 रन पर 5 विकेट गिरे, भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा
Shubhman Gill. PTI
Ind vs Nz: तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला है. भारत की बैटिंग लाइन अप ने पूरी तरह सरेंडर करते हुए 31 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए. अजाज पटेल ने कल शाम को ही इस बारे में चेताया था और आज कहर ढाते हुए फटाफट तीन विकेट निकाल दिए हैं.
Ind vs Nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी का शीर्ष क्रम केवल लड़खड़ाया नहीं अपितु रेंग रहा है. ऐसा लगता है, जैसे वह अभी क्रिकेट का ककहरा सीख रहा हो. कप्तान रोहित और विराट ने अपने रिकॉर्ड्स पर तो ऐसा दाग लगाना सुनिश्चित किया है, कि सुनहरे अक्षरों से लिखी उनकी पारियां कराह रही हैं. अपनी कप्तानी में अभी इसी साल टी20 विश्वकप जिताने वाले रोहित शर्मा बल्लेबाजी में पूरी तरह विफल रहे है.
इस सीरीज में रोहित ने पहले टेस्ट में 13, 52 दूसरे मैच में 0,8 और तीसरे टेस्ट में 18 और अब इस पारी में 11 रन बनाए. जबकि कोहली ने पहले टेस्ट में 0, 70, दूसरे मैच में 1, 17 और तीसरे टेस्ट में 4 और इस पारी में मात्र 1 रन बनाए. भारत के दोनों ही स्टार बल्लेबाजों ने अपनी साख पर तो बट्टा लगाया ही भारत ने अपने घर में 12 साल बाद कोई सीरीज गंवाई. इतना ही नहीं 36 साल बाद न्यूजीलैंड से कोई टेस्ट मैच गंवाया और तो और भारत में पहली बार कोई कीवी टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही.
इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लाल मिट्टी की इस पिच पर दूसरी पारी उनके काल के समान लग रही है. एक समय पर भारत ने 31 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी, रोहित, विराट, शुभमन और सरफराज सभी सितारे पवेलियन में अपनी कुर्सी पर लौट चुके हैं. भारत के लिए ऋषभ पंत ही क्रीज पर जूझते नजर आ रहे है. ऋषभ का साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड के लिए ट्रंप कार्ड अजाज पटेल अपनी गेंदों से कहर ढाते नजर आ रहे हैं. भारत के लिए यहां से जीत एक दूर की कौड़ी ही नजर आ रही है. लेकिन जज्बे से ही जीत मिलती है, ऐसे में अब सारा दारोमदार किस्मत और साहस पर ही दिख रहा है. फिलहाल भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है और उसके पास 5 विकेट शेष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










