Ind vs NZ 2nd Test Score: क्या वाशिंगटन सुंदर फिर करेंगे कमाल? टीम इंडिया 156 रन पर आउट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Oct 2024 1:25 PM

विज्ञापन

Ind vs NZ 2nd Test Score: स्पिनर मिचेल सेंटनेर ने सात विकेट लिए जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को पहली पारी में 156 रन पर आउट कर दिया.

विज्ञापन

Ind vs NZ 2nd Test Score: टीम इंड‍िया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पस्त नजर आई. भारत के स्टार बल्लेबाज स्पिनर मिचेल सेंटनेर से मिली चुनौती का सामना नहीं कर सके और एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए.

न्यूजीलैंड ने मेजबान टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 45.3 ओवर में 156 रन पर आउट करके 103 रन की बढ़त बना ली है. बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर ने 19.3 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए जबकि ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स को 2 विकेट मिले.

लंच के बाद टीम इंडिया के गिरे 3 विकेट

टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल (30) और यशस्वी जायसवाल (30) ने दूसरे विकेट के लिये 49 रन जोड़े लेकिन इसके बाद 6 विकेट 53 रन के भीतर गिर गए. लंच के समय स्कोर 7 विकेट पर 107 रन था. इसके बाद सेंटनेर ने रविंद्र जडेजा, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह को आउट करके पवेलियन रवाना कर दिया.

Read Also : India vs New Zealand 2nd Test Score: टीम इंड‍िया हुई पस्त, विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट

वाशिंगटन सुंदर ने झटके 7 विकेट

मैच के पहले दिन ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड के 59 रन पर 7 विकेट झटके. गुरुवार को खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 1 विकेट पर 16 रन बना लिये थे, इसके बाद शुक्रवार को 9 विकेट गिर गए. विराट कोहली केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए. गुरुवार को दिन का खेल समाप्त होने पर शुभमन गिल नाबाद 10 और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जिसके बाद शुक्रवार को टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola