ePaper

IND vs ENG: पाटीदार की हो सकती है छुट्टी, यह खिलाड़ी कर सकता है टेस्ट डेब्यू, जानें संभावित प्लेइंग 11

Updated at : 07 Mar 2024 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: पाटीदार की हो सकती है छुट्टी, यह खिलाड़ी कर सकता है टेस्ट डेब्यू

IND vs ENG: पाटीदार की हो सकती है छुट्टी, यह खिलाड़ी कर सकता है टेस्ट डेब्यू

IND vs ENG: पांचवां टेस्ट मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. देखना ये है कि रोहित और टीम मैनेजमेंट पाटीदार पर ही भरोसा जताते हैं या फिर स्क्वॉड में शामिल हुए नए प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जाएगा.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं. रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है. 7 मार्च (गुरुवार) को भारतीय टीम अपना पांचवां मुकाबला खेलने जा रही है. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. मगर इस मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग-11 चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. उनके सामने रजत पाटीदार को लेकर चुनौती होगी. पाटीदार को इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वो अब तक कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या रोहित और टीम मैनेजमेंट पाटीदार पर ही भरोसा जताते हैं या फिर स्क्वॉड में शामिल हुए नए प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जाएगा.

IND vs ENG: पडिक्कल कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू

बता दें, देवदत्त पडिक्कल ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नही किया है. उन्हें इस बार टीम में शामिल किया गया है. यदि कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग 11 में से रजत पाटीदार को बाहर निकालते हैं तो  पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. रजत ने इसी सीरीज के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि पडिक्कल को आज से खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम में एक बदलाव

पांचवें टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव देखने को मिले है. तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन की जगह मार्क वुड की टीम में वापसी हुई है. इस तरह बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम इस पांचवें मुकाबले में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी. जबकि स्पिन अटैक में शोएब बशीर, टॉम हार्टले शामिल रहेंगे. बेन स्टोक्स भी तेज गेंदबाजी करते हैं. हालांकि वो करेंगे या नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है.

IND vs ENG: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola