Live Updates

IND VS ENG 2nd Test Match LIVE Updates: इंग्लैंड हार के कगार पर, अश्विन के नाम रहा तीसरा दिन, रिकॉर्ड शतक के साथ चटकाया विकेट

Updated:
विज्ञापन

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @BCCI ON SUNDAY, Feb. 14, 2021, ** Chennai: India’s Axar Patel celebrates the wicket of England’s captain Joe Root during the 2nd day of second cricket test match between India and England, at M.A. Chidambaram Stadium ,in Chennai, Sunday, Feb. 14, 2021. (BCCI/PTI Photo)(PTI02_14_2021_000146A)

IND vs ENG 2nd Test Live Cricket, India vs England Match Streaming Online Todays Cricket, Match on Sony Liv and Sony Ten 3: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में इस समय दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. तीसरा दिन अश्विन के नाम रहा. उन्होंने रिकॉर्ड शतक के साथ-साथ एक विकेट भी चटकाया. टीम इंडिया जीत से केवल 7 विकेट दूर है. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 53 रन पर अपना तीन विकेट खो चुकी है और टीम इंडिया से अब भी 429 रन पीछे है.मैच की पल पल की जानकारी के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

इंग्लैंड हार के कगार पर, अश्विन के नाम रहा तीसरा दिन, रिकॉर्ड शतक के साथ चटकाया विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में इस समय दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. तीसरा दिन अश्विन के नाम रहा. उन्होंने रिकॉर्ड शतक के साथ-साथ एक विकेट भी चटकाया. टीम इंडिया जीत से केवल 7 विकेट दूर है. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 53 रन पर अपना तीन विकेट खो चुकी है और टीम इंडिया से अब भी 429 रन पीछे है. टीम इंडिया दूसरी पारी में अश्विन के शतक की मदद से 286 रन पर ऑल आउट हो गयी. जबकि दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को तीन झटका भी दिया. अक्षर पटेल ने दो और अश्विन ने एक विकेट चटकाये हैं. खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 2 और डैनियल लॉरेंस 19 रन बनाकर खेल रहे थे.

अक्षर, अश्विन की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज आउट

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में पकड़ मजबूत कर लिया है. दूसरी पारी में अक्षर पटेल और आर अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अब तक इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. अब तक अक्षर दो और अश्विन ने एक विकेट लिये हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रनों की दरकार है.

टीम इंडिया जीत से केवल 9 विकेट दूर, अक्षर ने किया डोमिनिक सिबली का शिकार

टीम इंडिया को दूसरी पारी में पहली सफलता मिल चुकी है. अक्षर पटेल ने डोमिनिक सिबली को अपना शिकार बनाया है. अक्षर ने सिबली को 3 के स्कोर पर पग बाधा आउट किया. टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में जीत से केवल 9 विकेट दूर हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 482 रनों की दरकार है.

टीम इंडिया दूसरी पारी में 286 पर ऑल आउट, इंग्लैंड को दिया 482 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया दूसरी पारी में 286 रन पर ऑल आउट हो गयी है. लेकिन आर अश्विन की ऑलराउंडर पारी के दम पर भारती टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 481 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है. इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 482 रनों की दरकार है. दूसरे टेस्ट में पूरे दो दिन शेष बचे हुए हैं. अश्विन ने 148 गेंदों में 1 छक्का और 14 चौके की मदद से 106 रन बनाये. अश्विन को स्टोन ने आउट किया.

अश्विन के बाद सीराज की विस्फोटक पारी, जैक लीच को जमाया जोरदार छक्का

आर अश्विन ने गेंदबाजी में पांच विकेट चटकाने के बाद अब बल्लेबाजी में शतक जमा लिया है. उन्होंने टेस्ट में अपना पांचवां शतक बनाया. अश्विन की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने अब तक 479 रनों की बढ़त बना ली है. इधर अश्विन का साथ दे रहे मोहम्मद सीराज ने भी विस्फोट बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. उन्होंने जैक लीच की गेंद को शानदार छक्का जमाया.

अश्विन का गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी धमाका, जमाया शतक

आर अश्विन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के साथ ही बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए शतक जमाया है. अश्विन के शतक की मदद से टीम इंडिया ने अब तक 463 रनों की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola