Ind vs Ban: रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- हम 100 पर आउट होने के लिए थे तैयार

Rohit Sharma
India vs Bangladesh: भारत ने वर्षा से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. दो दिन बारिश के कारण रद्द होने के बावजूद रोहित सेना बांग्लादेश को हराने में कामयाब रही.
Ind vs Ban: बांग्लादेश को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हम 100 रन पर आउट होने के लिए तैयार थे. दरअसल उनसे बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ मौसम से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में परिणाम के लिए मेजबान टीम 100 रन के करीब आउट होने का जोखिम उठाने के लिए भी तैयार थी.
Ind vs Ban: बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी
ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी लेकिन इसके बावजूद भारत पांचवें दिन आराम से मैच जीतने में सफल रहा. पहले दिन भी केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था. चौथे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर आउट करने के बाद भारत ने टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. बांग्लादेश ने चौथे दिन अंतिम सत्र में दो विकेट गंवाए और पांचवें दिन लंच से पूर्व उसकी दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई. भारत ने इसके बाद दूसरे सत्र में 95 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.
रोहित बोले- हम जल्द से जल्द आउट होना चाहते थे
रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, बारिश के कारण ढाई दिन गंवाने के बाद जब हम चौथे दिन मैदान पर आए तो उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम बल्ले से क्या कर सकते हैं। जब वे 230 रन पर आउट हो गए तो यह हमारे द्वारा बनाए गए रनों के बारे में नहीं था बल्कि हम उन्हें कितने ओवर करेंगे इस बारे में था. इस पिच पर नतीजा हासिल करना शानदार प्रयास था. यह एक जोखिम था जिसे हम लेने को तैयार थे क्योंकि जब आप इस तरह से बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं तो आप कम स्कोर पर आउट हो सकते हैं. लेकिन हम इसके लिए तैयार थे, भले ही हम 100-120 रन पर आउट हो जाएं.
भारत ने घरेलू मैदान में लगातार 18वीं जीत दर्ज की
भारत ने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं टेस्ट शृंखला जीती. नए खिलाड़ियों में आकाश दीप के प्रयास से रोहित खुश दिखे.
कोच गौतम गंभीर पर क्या बोले रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, यह नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में पहली टेस्ट शृंखला थी जिन्होंने राहुल द्रविड़ से जिम्मेदारी ली. रोहित ने कहा, हमने द्रविड़ के साथ शानदार समय बिताया लेकिन जीवन आगे बढ़ता रहता है. मैं गौतम गंभीर के साथ खेल चुका हूं और जानता हूं कि वह किस तरह की मानसिकता के साथ आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










