रोहित शर्मा और विराट कोहली की आंधी में उड़े कंगारू, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

IND vs AUS: Virat Kohli and Rohit Sharma
IND vs AUS: भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर अपना लोहा मनवा दिया है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने 237 रनों का लक्ष्य 38.3 ओवर में हासिल कर लिया. हालांकि भारत ने दो मुकाबले में हार के बाद सीरीज पहले ही गंवा दी है. यह मुकाबला सीरीज के लिए कोई अहमियत नहीं रखता था, लेकिन रोहित और कोहली के लिए यादगार बन गया.
IND vs AUS: पूर्व कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक और विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आखिरी वनडे में 9 विकेट से रौंद दिया है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4604 ओवर में 236 के स्कोर पर रोक दिया. उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का तूफान आया और कंगारुओं को उड़ा ले गया. दोनों ने 168 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत ने केवल एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने यह मुकाबला 38.3 ओवर में हासिल कर लिया. India beat Australia by 9 wickets Rohit Sharma century and Virat Kohli scored half century
हर्षित राणा ने चटकाए 4 विकेट
युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत की यह पहली वनडे जीत है. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर नकेल कस दी थी. 10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा, जब ट्रेविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट गए. हेड ने 25 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली. मेजबान टीम की ओर से सबसे अधिक 56 रन मैट रेनशॉ ने बनाए, जिन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट हर्षित राणा ने चटकाए. वॉशिंगटन ने दो विकेट अपने नाम किए.
हर्षित राणा ने आलोचकों का मुंह किया बंद
टीम में अपनी जगह को लेकर सवालों के साथ, हर्षित ने 8.4 ओवर के स्पेल में 4/39 के अपने शानदार आंकड़ों के साथ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इकाई को झटका देकर अपने आलोचकों को चुप करा दिया. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बाएं हाथ के ट्रैविस हेड को आउट कर दिया. हेड अपने लेट कट को नियंत्रित करने में नाकाम रहे और इसे सीधे बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच हो गए. 61 रन की ओपनिंग साझेदारी हेड के 29(25) पर आउट होने के साथ समाप्त हो गई. कुछ ओवर बाद, अक्षर पटेल ने मार्श के 41(50) रन के स्कोर पर स्टंप उखाड़ दिए.
विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमाल की पारी
पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए विराट कोहली इस बार मजबूत इरादे के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने अपनी पहली गेंद को धीरे से सिंगल के लिए फ्लिक किया. नॉन-स्ट्राइकर छोर पार करते समय उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने मुट्ठी बांधकर इस पल का जश्न मनाया, जबकि दर्शकों ने तालियां बजाईं और जयकारे लगाए. विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘चेस मास्टर’ के अपने खिताब को बरकरार रखा. रोहित ने 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अगली 42 गेंदों में गति बढ़ाई और अपना 33वां वनडे शतक पूरा किया. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण को ध्वस्त कर दिया. विराट ने विजयी चौका लगाकर भारत को 11 ओवर से ज्यादा समय रहते जीत दिला दी. रोहित 121 (125) और विराट 74 (81) रन बनाकर नाबाद लौटे.
ये भी पढ़ें…
ऑस्ट्रेलिया में इंजर्ड हुआ टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर, मेडिकल टीम की निगरानी में
IND vs AUS: फिर टॉस हारा भारत, पहले गेंदबाजी; गिल ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




