ePaper

IND vs AFG T20: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा, शिवम और जायसवाल चमके

Updated at : 14 Jan 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AFG T20: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा, शिवम और जायसवाल चमके

Indore: India's batter Shivam Dube greets Yashasvi Jaiswal after the latter's dismissal during the 2nd T20I cricket match between Afghanistan and India, at the Holkar Stadium in Indore, Sunday, Jan. 14, 2024. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI01_14_2024_000451A)

भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अफगानिस्ता को 6 विकेट से रौंदकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. शिवम दुबे ने एकबार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. अक्षर पटेल सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए. विराट कोहली करीब 14 महीने बाद टी20 आई में खेलते दिखे.

विज्ञापन
undefined

यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को अफगानिस्तान को 26 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. भारत ने अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया, जिसने 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

undefined

भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की. तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. जायसवाल ने 34 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि दुबे ने 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं.

undefined

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की. अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, लेकिन अगर अफगानिस्तान अंतिम चार ओवर में 55 रन जुटाने में सफल रहा तो उसका श्रेय नजीबुल्लाह जादरान (21 गेंद पर 23 रन), मुजीब उर रहमान (नौ गेंद पर 21 रन) और करीम जनत (10 गेंद पर 20 रन) को जाता है.

undefined

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने फिर से किफायती गेंदबाजी करके चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने 150वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार नहीं बना पाए और पारी के पहले ओवर में ही फजलहक फारुकी की गेंद पर बोल्ड होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

undefined

इस तेज गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में जायसवाल का कैच छोड़ा. भारत के सलामी बल्लेबाज ने हालांकि इस ओवर में दो छक्के लगाकर अपने तेवर दिखाए. जायसवाल ने स्पिनर मुजीब का स्वागत लगातार तीन चौके जड़कर किया, लेकिन पिछले 14 महीने में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे विराट कोहली (16 गेंद पर 29 रन) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए.

undefined

विराट ने तेज गेंदबाज नवीन उल हक की गेंद पर मिड ऑफ पर कैच दिया जिससे जायसवाल के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी का भी अंत हुआ. जायसवाल ने दुबे के साथ मिलकर लंबे शॉट खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

undefined

जायसवाल ने 27 गेंद पर अपने करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया. दुबे ने इसके बाद मोहम्मद नबी के इस ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए. इससे भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 116 रन हो गया. जायसवाल ने नूर अहमद पर दो छक्के लगाए जबकि दुबे ने नवीन पर तीन चौके जमाकर केवल 22 गेंद पर अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया.

undefined

करीम जनत (दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में जायसवाल और उनकी जगह लेने के लिए उतरे जितेश शर्मा (00) को आउट किया. इसके बाद दुबे ने रिंकू सिंह (नाबाद 09) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर पहले सात ओवर के अंदर अफगानिस्तान के तीन विकेट निकालकर उसे दबाव में ला दिया.

undefined

रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में ही लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (39 रन देकर दो) को आक्रमण पर लगाया और उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज (14) को मिड ऑन पर कैच कराकर अपने कप्तान का फैसला सही साबित किया. गुलबदीन ने आते ही आक्रामक रवैया अपनाया.

undefined

गुलबदीन ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर दो चौके जड़ने के बाद अगले ओवर में बिश्नोई की पहली तीन गेंद को छक्के और दो चौकों के लिए भेजा. इससे अफगानिस्तान पावर प्ले में दो विकेट पर 58 रन बनाने में सफल रहा. उसने इस बीच इब्राहिम जादरान (08) के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जिन्हें अक्षर ने बोल्ड किया.

undefined

शिवम दुबे ने गेंद थामते ही अजमतउल्लाह उमरजई (02) को पवेलियन की राह दिखाई. इससे अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन हो गया. गुलबदीन ने शिवम के अगले ओवर में दो छक्के लगाए और फिर 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी पारी का अंत अक्षर ने किया.

undefined

गुलबदीन ने उनकी गेंद स्वीप करने के प्रयास में मिड विकेट पर रोहित को आसान कैच दिया. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. पहले मैच में आक्रामक पारी खेलने वाले मोहम्मद नबी 18 गेंद पर 14 रन बनाकर बिश्नोई के शिकार बने.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola