IND vs AFG: विराट कोहली फिर हुए गोल्डन डक के शिकार, जानें मैच का हाल
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 17 Jan 2024 8:00 PM
भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही है. मैच में विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए.
भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथो में हैं. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही है. भारतीय टीम के 34 रन पर चार विकेट गिर गए हैं. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके. अफगानिस्तान के पास भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने का बेहतरीन मौका है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान का खाता तो खुला है. अब देखना ये है कि क्या रोहित शर्मा भारत को सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचा पाते है. बता दें, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने टी20 में 12000 रन पूरे करने से चूक गए. वह इस लक्ष्य से केवल छह रन दूर थे. मैच में विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए.
विशेष रूप से, क्रिकेट में नौ प्रकार के अलग-अलग डक होते हैं. शून्य पर आउट होना डक कहलाता है. क्रिकेट के डक आउट की बात करें तो इसमें रॉयल/प्लैटिनम डक’ और ‘लाफिंग डक’ गोल्डन डक’ और ‘सिल्वर डक जैसे शब्द शामिल है.
1. डायमंड डक: डायमंड डक किसी खिलाड़ी के लिए तब उपयोग किया जाता है जब वह बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है. जैसा की पिछले मैच में रविचंद्रन अश्विन के साथ हुआ.
डायमंड डक तब होता है जब एक बल्लेबाज रन आउट हो जाता है, टाइम आउट हो जाता है, या गेंद का सामना किए बिना मैदान में अवरोध उत्पन्न करता है. लीगल डिलीवरी का सामना किए बिना आउट होना डायमंड डक कहलाता है.
2. गोल्डन डक: जब कोई खिलाड़ी अपनी पारी के दौरान पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक का नाम दिया जाता है. यह सबसे बदनाम और दुर्भाग्यपूर्ण आउट होता है.
3. सिल्वर डक: सिल्वर डक खेल में कम लोकप्रिय शब्दों में से एक है. सिल्वर डक का उपयोग तब किया जाता है जब कोई बल्लेबाज दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है.
4. ब्रॉन्ज डक: जब कोई खिलाड़ी अपने द्वारा खेली गयी तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट हो जाता है तो उसे ब्रॉन्ज डक कहा जाता है. यह खिलाड़ियों के लिए और भी निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण होता है.
5. रॉयल डक: रॉयल डक क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज एशेज से जुड़ा है. रॉयल डक का लेबल उस खिलाड़ी के लिए उपयोग किया जाता है जब कोई खिलाड़ी टेस्ट श्रृंखला में पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है.
6. लाफिंग डक: जब कोई खिलाड़ी बिना कोई रन बनायें बनायें आउट हो जाता है और उसके आउट होते ही पारी भी समाप्त हो जाती है. इस प्रकार के अनोखे डक को लाफिंग डक के नाम से जाना जाता है.
7. किंग पेअर: वैसे इस प्रकार का डक आउट टेस्ट क्रिकेट में होता है. जब कोई खिलाड़ी एक ही मैच की दोनों पारियों में गोल्डन डक पर आउट हो जाता है तो उसे किंग पेअर नाम दिया जाता है. यह भी एक प्रकार का दुर्भाग्यपूर्ण डक आउट होता है.
8. बैटिंग हैट्रिक: बैटिंग हैट्रिक डक का उपयोग भी टेस्ट क्रिकेट में किया जाता है. जब कोई बल्लेबाज किसी भी लगातार टेस्ट पारी में तीन गेंदों में तीन बार आउट होता है तो इस प्रकर के आउट को बैटिंग हैट्रिक का नाम दिया जाता है.
9. अ पेअर डक (A Pair): इस प्रकार का डक आउट टेस्ट क्रिकेट में ही देखा जाता है जब कोई बल्लेबाज एक ही मैच की दोनों पारियों में किसी भी प्रकार के डक से आउट होता है तो इस प्रकार के डक को ‘ए पेयर’ का नाम दिया जाता है.
टॉस गंवाने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. हमने मौजूदा सीरीज से कुछ सकारात्मक बातें सीखी हैं. हम आज कुछ और सीखने का प्रयास करेंगे.
Also Read: टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी कर रहें ऋषभ पंत, नेट्स पर बहाया जमकर पसीना
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान.
Also Read: HOCKEY: ‘हमारे पास हारने के लिए कुछ नहीं’, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बोलीं भारतीय कप्तान सविता
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान रोहित ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की थी. इसका विकेट से कोई लेना-देना नहीं है. बस कुछ संयोजन आजमाना चाहते हैं.
अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टी20 मुकाबलों में छह बार आमने सामने हो चुकी है. मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय टीम ने सभी छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान ने अभी तक भारत के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीता है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहली जीत की तलाश में होगी. वहीं भारतीय टीम इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी.
Also Read: CHESS: विश्व चैंपियन को हराकर Praggnanandhaa बने नंबर-1, आनंद को छोड़ा पीछे
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. इस स्थान पर टी20 खेलों में अक्सर 200+ का स्कोर देखा गया है क्योंकि बल्लेबाज छोटी सीमाओं का सबसे अच्छा उपयोग करते हैं. तेज गेंदबाजों की तुलना में यहां स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलती लेकिन एक हाई स्कोरिंग गेम की उम्मीद की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










