ePaper

'मुझे बस एक ही टेंशन थी, वो थी पंजाब', ऋषभ पंत ने आईपीएल नीलामी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Updated at : 20 Jan 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant

IPL 2025: Rishabh Pant

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि वह मेगा नीलामी के समय काफी टेंशन में थे. उनको इस बात की टेंशन थी, कि पंजाब उन्हें खरीद न ले. उन्होंने हंसते हुए ये बातें कहीं.

विज्ञापन

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका द्वारा ऋषभ पंत को फ्रैंचाइजी का नया कप्तान घोषित करने के कुछ ही देर बाद, भारत के स्टार ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह मेगा नीलामी के दिन तनाव में थे क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें पंजाब किंग्स खरीद सकता है. नीलामी से पहले ऐसी अफवाहें थीं कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) या पंजाब किंग (PBKS) द्वारा चुना जा सकता है. CSK के लिए अटकलें दिग्गज एमएस धोनी के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण थीं. चेन्नई संभवतः पंत को अपने उत्तराधिकारी के रूप में देख रही थी.

पोंटिंग की वजह से पंत के पंजाब में शामिल होने की अफवाह

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मुख्य कोच रिक पोंटिंग के पंजाब कैंप में शामिल होने के साथ, ऐसी संभावना थी कि विकेटकीपर-बल्लेबाज पोंटिंग की पहली पसंद हो सकते हैं. सोमवार को जब स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल नीलामी के बारे में अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो पंत ने खुलासा किया कि उनका एकमात्र डर यह था कि वह पंजाब में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स है.

यह भी पढ़ें…

रिंकू सिंह ने पिता को गिफ्ट की Kawasaki Ninja, 3 लाख की बाइक दौड़ाते खानचंद्र सिंह का वीडियो वायरल

टीम से पहले सुबह 6 बजे ही ग्राउंड पहुंच जाते थे मोहम्मद शमी, 2 माह तक नहीं खाई बिरयानी

पंजाब ने जैसे ही अय्यर को खरीदा, पंत ने ली राहत की सांस

हालांकि, पंत ने स्वीकार किया कि श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में फ्रैंचाइजी द्वारा खरीदे जाने के बाद तनाव कम हो गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे बस एक ही चिंता थी, वह थी पंजाब (हंसते हुए). उनके पास सबसे बड़ा पर्स था. जब श्रेयस पंजाब गए, तो मुझे लगा कि मैं एलएसजी में जा सकता हूं, लेकिन आखिरकार, नीलामी के बारे में आप कभी नहीं जानते. इसलिए मैंने सोचा कि मैं इंतजार करूंगा और देखूंगा.’

पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. गोयनका ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए खुलासा किया कि पंत हमेशा उनकी योजना का हिस्सा थे. गोयनका ने पंत को कप्तान बनाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘जितनी रणनीति बनाई गई, वह ऋषभ के इर्द-गिर्द घूमती रही. यह सब उसे ध्यान में रखकर किया गया. मुझे लगता है, समय साबित करेगा कि वह न केवल आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी है, बल्कि आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी है.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola