IND vs SA: 'हिंदुस्तानी गेम चल रहा है, बाकी टीमें घूमने-फिरने आईं', भारत की धमाकेदार जीत पर बोले शोएब अख्तर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Nov 2023 10:46 PM

विज्ञापन

भारत की 243 रनों की धमाकेदार जीत पर पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, वर्ल्ड कप 2023 में हिंदुस्तानी गेम चल रहा है, बाकी टीमें तो घूमने-फिरने आईं हैं. शोएब ने टीवी शो में कहा, वर्ल्ड कप में आखिर चल क्या रहा है?

विज्ञापन

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया और लगातार 8वीं जीत दर्ज की. भारत ने विराट कोहली के रिकॉर्ड 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन का स्कोर बनाया. फिर दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में केवल 83 रन पर ढेर कर दिया. भारत की जीत पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और किंग कोहली को बर्थडे पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं. इधर भारत की धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देखकर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, वर्ल्ड कप में हिंदुस्तानी गेम चल रहा है.

भारत की जीत पर आया शोएब अख्तर का बड़ा बयान

भारत की 243 रनों की धमाकेदार जीत पर पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, वर्ल्ड कप 2023 में हिंदुस्तानी गेम चल रहा है, बाकी टीमें तो घूमने-फिरने आईं हैं. शोएब ने टीवी शो द क्रिकेट शॉ में कहा, वर्ल्ड कप में आखिर चल क्या रहा है? भारतीय टीम जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है, उसके सामने कोई भी टीम ठहर भी नहीं पा रही है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए कहा, अगर सेमीफाइनल में भी ऐसी स्थिति बनती है कि टॉस जीतकर आपको बाद में बल्लेबाजी करने की नौबत आती है, तो क्या आप नाराज हो जाएंगे. उन्होंने कहा, थोड़ा तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अटैक करना चाहिए था. उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाजी को क्रिकेट को सबसे खराब खेल बताया.

कोहली ने बर्थडे पर जमाया 49वां शतक

अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी करने वाले विराट कोहली, पांच विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा और बाकी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने ‘फाइनल की ड्रेस रिहर्सल’ माने जा रहे मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर विश्व कप में लगातार आठवीं एकतरफा जीत दर्ज की. शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में कोहली (नाबाद 101) और श्रेयस अय्यर (77) के बीच 134 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाये. श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 302 रन से मिली जीत में शतक से 12 रन से चूके कोहली ने आखिरकार यहां अपने 289वें मैच में 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया. ईडन गार्डन पर जमा करीब 65000 दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए कोहली ने यह यादगार पारी खेली.

Also Read: विराट कोहली ने जन्मदिन के दिन जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट

भारत के 326 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई. इस जीत के बाद भारत आठ मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसे आखिरी लीग मैच बेंगलुरु में 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलना है. दक्षिण अफ्रीका इतने ही मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और दोनों टीमों के विश्व कप फाइनल में भिड़ने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: विराट कोहली के 49वें शतक को मिला क्रिकेट के ‘भगवान’ का आशीर्वाद, सचिन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण घातक

पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए दिग्गज बल्लेबाजों से भरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक स्कूली टीम की तरह उन्नीस साबित कर दिया. रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए, तो शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola