हार्दिक पांड्या की कब होगी टीम इंडिया में वापसी, जय शाह ने बताई तारीख

Pune: India’s bowler Hardik Pandya attempts to stop the ball during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000115A)
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शनिवार को बताया कि चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला तक फिट हो सकते हैं.
चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी का सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई उन्हें मैदान के अंदर शानदार प्रदर्शन करते देखना चाहता है. इस बीच उनकी वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने बताया है कि पांड्या कब से मैदान पर खेलते दिखेंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नजर आएंगे हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शनिवार को बताया कि चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला तक फिट हो सकते हैं. शाह ने कहा, उनकी फिटनेस पर निगरानी रखी जा रही है. वह एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में है और कड़ी मेहनत कर रहा है. जब वह फिट हो जाएगा तो हम उसकी जानकारी आपको दे देंगे. वह अफगानिस्तान के खिलाफ शृंखला से पहले भी फिट हो सकता है.
वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2033 में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इस कारण वह इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाए थे. बॉल को रोकने की कोशिश में पांड्या के टखने में चाट लगी थी.
Also Read: मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20 – 11 जनवरी, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली- शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 14 जनवरी, होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर, शाम 7 बजे से.
तीसरा और आखिरी टी20 – 17 जनवरी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
राहुल द्रविड़ के कोचिंग भविष्य पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद फैसला
बीसीसीआई सचिव ने इसके साथ ही कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनकी टीम के कार्यकाल पर अंतिम फैसला दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा. उन्होंने कहा, हमने उनका कार्यकाल बढ़ाया है लेकिन अभी तक अनुबंध को अंतिम रूप नहीं दिया है. हमारे पास बिल्कुल भी समय नहीं था. मैंने उनके (द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ) के साथ बैठक की थी और हम आपसी सहमति पर कार्यकाल आगे बढ़ाने पर सहमत हुए थे. उनके दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद हम फिर से बैठक करेंगे और इस पर फैसला लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










