ePaper

Happy Birthday Sachin Tendulkar : कोरोना के खिलाफ जंग में सचिन तेंदुलकर ने लिया इतना बड़ा फैसला, करेंगे प्लाज्मा डोनेट

Updated at : 24 Apr 2021 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday Sachin Tendulkar : कोरोना के खिलाफ जंग में सचिन तेंदुलकर ने लिया इतना बड़ा फैसला, करेंगे प्लाज्मा डोनेट

Happy Birthday Sachin Tendulkar, master blaster, plasma donate क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फैसला किया है कि वो कोरोना के खिलाफ जंग में अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे.

विज्ञापन
  • जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने किया प्लाज्मा दान करने का बड़ा ऐलान

  • सचिन ने लोगों से भी कोरोना के खिलाफ जंग में प्लाज्मा दान करने की अपील की

  • सचिन कुछ दिनों पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव, करना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फैसला किया है कि वो कोरोना के खिलाफ जंग में अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे.

दरअसल सचिन तेंदुलकर कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. हालांकि अब वो कोरोना से उबर चुके हैं. सचिन ने अपने जन्मदिन पर लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो मैसेज जारी किया. 1 मिनट और 31 सेकंड के उस वीडियो में सचिन ने बताया कि किस तरह से कोरोना से लड़कर वो ठीक हुए. उन्होंने बताया कि वो 214 दिनों तक आइसोलेशन में रहे. कोरोना से लड़ने में उन्हें डॉक्टरों और सभी की दुआ को अहम बताया.

Also Read: Birthday Special : सचिन तेंदुलकर नहीं बनते ‘क्रिकेट के भगवान’, अगर ये विस्फोटक बल्लेबाज नहीं होता चोटिल

इसके अलावा सचिन ने बताया कि वो प्लाज्मा डोनेट करने वाले हैं और सभी से कोरोना के खिलाफ इस जंग में आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की. सचिन ने वीडियो में कहा, पिछले साल मैंने प्लाज्मा दान केंद्र का उद्घाटन किया था और उनका संदेश था, यदि सही समय पर प्लाज्मा दिया जाता है तो रोगी जल्दी ठीक हो सकता है.

सचिन ने आगे कहा, मैं निजी तौर पर जब योग्य हो जाऊंगा तब इसे दान करूंगा और मैंने अपने चिकित्सकों से बात की है. मालूम हो सचिन 8 अप्रैल को कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे थे और घर में करीब 21 दिनों तक आइसोलेशन में थे. उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि जब तक हम बीमार रहते हैं तब तक हमारे परिजनों, दोस्तों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

तेंदुलकर ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, आपकी प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं, मेरे परिवार और मित्रों की प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं के साथ सभी चिकित्सकों और उनके सहयोगियों ने मुझे सकारात्मक बनाये रखा जिससे मुझे बीमारी से उबरने में मदद मिली. आप सभी बहुत बहुत धन्यवाद.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola