Happy Birthday MS Dhoni: 41 साल के हुए कैप्टन कूल एमएस धोनी, बधाईयों का लगा तांता

Ahmedabad: Indian team captain Rohit Sharma greets teammate Prasidh Krishna after India won the second ODI cricket match against West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Wednesday, Feb 9, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_09_2022_000289B)
भारत में क्रिकेट को एक अलग धर्म के रूप में माना जाता है, तो कुछ क्रिकेटर भगवान से कम नहीं हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर को तो गॉड ऑफ क्रिकेट कहा ही जाता है, लेकिन इस सूची में अब एमएस धोनी भी शामिल हो गये हैं. तभी तो माही को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद भी काफी प्यार मिल रहा है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Happy Birthday MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले माही को उनके गृह नगर से लेकर देश-विदेश से भी जन्मदिन की बधाई दी जा रही है. हालांकि धोनी अपना 41वां जन्मदिन देश से बाहर इंग्लैंड में मना रहे हैं. जिसकी जानकारी उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कुछ दिन पहले ही दी थी.
जन्मदिन से पहले यहां लगा एमएस धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट
भारत में क्रिकेट को एक अलग धर्म के रूप में माना जाता है, तो कुछ क्रिकेटर भगवान से कम नहीं हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर को तो गॉड ऑफ क्रिकेट कहा ही जाता है, लेकिन इस सूची में अब एमएस धोनी भी शामिल हो गये हैं. तभी तो माही को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद भी काफी प्यार मिल रहा है. एमएस धोनी की लोकप्रियता में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है. 41वें जन्मदिन से पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एमएस धोनी को सम्मान देते हुए 41 फीट का ऊंचा कटआउट लगाया गया है.
एमएस धोनी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप
एमएस धोनी ने टीम इंडिया को दूसरी बार वर्ल्ड कप दिलाया. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे का वर्ल्ड कप दूसरी बार जीता था. इसके साथ ही धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के दो और बड़े टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया था. 2007 में धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाया था, उसके बाद आज तक भारत दूसरी बार यह कारनामा नहीं कर पाया. उसके बाद 2013 में भारत को धोनी ने चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब दिलाया था. धोनी आईसीसी के तीनों बड़े ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं.
धोनी का करियर
एमएस धोनी बेस्ट कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज और दुनिया के टॉप विकेट कीपरों में शामिल हैं. एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं. जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं. जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं. इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










