ePaper

MS Dhoni Marriage Anniversary: साक्षी नहीं इस लड़की से शादी करना चाहते थे धोनी, एक हादसे ने कर दिया जुदा

Updated at : 04 Jul 2022 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Marriage Anniversary: साक्षी नहीं इस लड़की से शादी करना चाहते थे धोनी, एक हादसे ने कर दिया जुदा

Dhoni Marriage Anniversary: महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में साक्षी से पहले कई लड़कियों की एंट्री हुई. जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी का नाम शामिल है. साक्षी और एमएस धोनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं. सुबह से ही धोनी और साक्षी को इसकी बधाई दी जा रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रांची के युवराज महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज ही के दिन ठीक 12 साल पहले उन्होंने साक्षी सिंह राउत के साथ शादी की थी. साक्षी और एमएस धोनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं. सुबह से ही धोनी और साक्षी को इसकी बधाई दी जा रही है. बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि एमएस धोनी का पहला प्यार साक्षी नहीं बल्कि कोई और थी. धोनी उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक हादसे ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया.

हादसे ने धोनी को अलग कर दिया था अपने पहले प्यार से

टीम इंडिया को आईसीसी के तीन बड़‍े टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर जितना आकर्षक रहा है, उसी तरह उनकी निजी जिंदगी भी काफी रोचक रही है. जिसमें एक वाकया तो ऐसा रहा, जिसने माही को पूरी तरह से तोड़ ही दिया था. दरअसल धोनी प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार करते थे. लेकिन सड़क हादसे में प्रियंका झा की मौत हो गयी. उस हादसे के बारे में धोनी को रांची लौटने के बाद बताया गया था, जिसे जानने के बाद धोनी पूरी तरह से टूट गये थे. धोनी ने कुछ दिन खेल से भी दूरी बना ली थी. लेकिन फिर उनकी जिंदगी में साक्षी की एंट्री हुई.

Also Read: Yuvraj on MS Dhoni: युवराज सिंह का छलका दर्द, कहा- धोनी को करियर के आखिर तक मिला सपोर्ट, लेकिन…

साक्षी ने धोनी को दिया सहारा

पहले प्यार के बिछड़ने से पूरी तरह टूट चुके एमएस धोनी को साक्षी ने सहारा दिया. साक्षी और धोनी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे, इसलिए दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे. लेकिन बाद में साक्षी का पूरा परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया. जिस कारण धोनी और साक्षी एक-दूसरे से काफी दूर हो गये. 10 साल बाद दोनों की मुलाकात कोलकाता में हुई थी. जब धोनी मैच खेलने कोलकाता गये थे. धोनी जिस होटल में रुके थे, उसी होटल में साक्षी भी इंटर्नशिप कर रही थीं. होटल में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हुआ. फिर 2010 में दोनों ने शादी कर ली.

एमएस धोनी का इन हसिनाओं ने भी तोड़ा दिल

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में साक्षी से पहले कई लड़कियों की एंट्री हुई. जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और साउथ की अभिनेत्री राय लक्ष्मी का नाम शामिल है. इन हसिनाओं के साथ धोनी का प्यार परवान चढ़ने से पहले ही टूट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola