इन गेंदबाजों ने डाली है वर्ल्ड कप 2023 की पांच सबसे तेज डिलीवरी, जानें कौन हैं पहले स्थान पर
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 22 Oct 2023 11:10 AM
विश्व कप 2023 का खेल जैसे जैसे आगे बढ़त जाा रहा है ये एक रोमांचक मोड़ लेता जाा रहा है. अभी तक इस अभियान में कई तेज गेंदबाजों ने काफी तेज गेंदबाजी की है. चलिए जानते हैं विश्व कप 2023 के पांच सबसे तेज गेंदबाजों के बारे में, कौन है पहले स्थान पर काबिज.

स्टार्क ने इस विश्व कप की पांचवीं सबसे तेज गेंद 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी है.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद फेंककर कई लोगों को चौंका दिया. इस सूची में ये चौथे स्थान पर हैं.

पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज राउफ ने इस विश्व कप में अब तक अपनी गति से कमाल दिखाया है और 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी सबसे तेज गेंद फेंकी है.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन ने 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और विश्व कप 2023 में अब तक की ये दूसरी सबसे तेज गेंद थी.

मार्क वुड ने इस विश्व कप की सबसे तेज गेंद फेंकी है. उन्होंने 154 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इस गेंद को डाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










