वर्ल्ड कप 2023 में इन पांच बल्लेबाजों ने लगाए सबसे अधिक छक्के, लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2023 में इन पांच बल्लेबाजों ने लगाए सबसे अधिक छक्के, लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर

Lucknow: India’s batter KL Rahul plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000406A)

रोहित शर्मा ने 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 20 छक्के अबतक उड़ा चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर मौजूद हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 29 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतकर टॉप पर पहुंच गई है. तो दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है. इस बार के वर्ल्ड कप में चौकों और छक्कों की जमकर बरसात हो रही है, तो बैटर के बल्ले से शतक भी लग रहे हैं.

undefined

वर्ल्ड कप 2023 में लग चुके हैं अबतक कुल 380 छक्के

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 380 छक्के लग चुके हैं. जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे अधिक छक्के निकले हैं.

undefined

रोहित शर्मा ने 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 20 छक्के अबतक उड़ा चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर मौजूद हैं.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. वॉर्नर ने अबतक कुल 19 छक्के लगाए हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 16 छक्के लगाए हैं. सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्लासेन तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डी कॉक के बल्ले से भी इस वर्ल्ड कप में जमकर छक्के और चौके लग रहे हैं. डीकॉक ने अबतक 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 15 छक्के लगाए हैं. सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डी कॉक अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

undefined

श्रीलंका के कुसल मेंडिंस के बल्ले से अबतक 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 14 छक्के निकल चुके हैं. सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में मेंडिंस पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola