ePaper

बेहद दिलचस्प है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी शुरुआत, किसने किया था प्रपोज

Updated at : 18 Jan 2023 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
बेहद दिलचस्प है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी शुरुआत, किसने किया था प्रपोज

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. खबर है कि कपल 23 जनवरी को विवाह बंधन में बंध जायेगा. दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर है. आइये जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही बॉयफ्रेंड और इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. कपल 23 जनवरी को खंडाला में एक दूसरे संग सात फेरे लेगा.

undefined

अथिया और केएल राहुल की लवस्टोरी काफी फिल्मी है. दोनों तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. जिसके बाद दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती चली गईं.

undefined

केएल राहुल से अथिया शेट्टी एक अमेरिकन रैपर को डेट कर रही थी. उनसे ब्रेकअप के बाद क्रिकेटर की एंट्री हुई. दोनों ने कई एड कैम्पेंस में एक साथ काम किया है. दोनों फ्रेंच लक्जरी आईवियर के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

undefined

एक वक्त था जब केएल राहुल को कमर में चोट लगी थी, जिसके इलाज के लिए वह जर्मनी गए थे, अथिया शेट्टी क्रिकेटर के साथ गई थीं, जहां उनकी सर्जरी हुई. केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने एक-दूसरे के साथ समय बिताना शुरू किया और हर गुजरते दिन के साथ करीब आते गए.

undefined

रिलेशनशिप के दौरान दोनों ने पहले तो अपने रिश्ते को फैंस और लाइमलाइट से दूर रखा. बाद में एक दूसरे संग सोशल मीडिया पर तसवीरें डालनी शुरू कर दी. तड़प की स्क्रिनिंग पर पहली बार अथिया और राहुल ने एक साथ पोज दिया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola