ePaper
Live Updates

Eng vs SA T20 WC: रबाडा का हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हराया

Updated at : 06 Nov 2021 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Eng vs SA T20 WC: रबाडा का हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हराया

England vs South Africa T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप 1 के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हरा दिया, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर हो गया. अफ्रीका ने पहले 20 ओवर में दो विकेट खोकर 189 रन बनाया, फिर इंग्लैंड को 20 ओवर में 8 झटका देकर केवल 179 रन ही बनाने दिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

सुपर 12 के ग्रुप 1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में 

सुपर 12 के ग्रुप 1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंंच गयी हैं. इंग्लैंड को आखिरी मैच में हराने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम बाहर हो गयी. प्वाइंट टेबल में नजर डालें तो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें के 8-8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगल दौर में पहुंच गयी.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने आखिर लीग मैच में इंग्लैंड को 10 रन से हरा दिया, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर भी हो गया. अफ्रीका ने पहले 20 ओवर में दो विकेट खोकर 189 रन बनाये, फिर इंग्लैंड को 8 झटका देकर 20 ओवर में केवल 179 रन ही बनाने दिया. अफ्रीका की ओर से रबाडा ने हैट्रिक विकेट चटकाये. जबकि शम्सी और ड्वेन प्रीटोरियस ने दो-दो विकेट चटकाये. एक विकेट एनरिक नॉर्टजे ने लिये. इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने सबसे अधिक 37 रन बनाये और मलान ने 33 रनों की पारी खेली.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड को 5वां झटका, लिविंगस्टोन 28 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 19वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. लिविंगस्टोन 17 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रीटोरियस ने आउट किया.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड को चौथा झटका, मलान 33 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. डेविड मलान 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए. मलान को ड्वेन प्रीटोरियस ने आउट किया.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड को तीसरा झटका, मोईन अली 37 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शम्सी ने मोईन अली को 37 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. मोईन अली ने 27 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्का और 3 चौके जमाये.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड को दूसरा झटका, जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर शम्सी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. इस समय मोई अली और मलान बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड को पहला झटका, बटलर 26 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. जोस बटलर 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट नॉर्टजे के शिकार हुए.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड की शानदार शुरुआत, 5 ओवर में बिना विकेट गंवाये 50 रन

दक्षिण अफ्रीका के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है. 5 ओवर में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाये 50 रन बना लिया है.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो इंग्लैंड को करना होगा 131 रन पर आउट

ग्रुप 1 से अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है. हालांकि इंग्लैंड की टीम अपने सारे मैच जीतकर 8 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है. अगर अफ्रीका को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो इंग्लैंड को 131 के स्कोर पर रोकना होगा.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

मार्कराम और ड्यूसेन का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 190 का लक्ष्य

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 189 रन बनाया. अफ्रीका की ओर से रस्सी वैन डेर ड्यूसेन-मार्कराम ने शानदार अर्धशतक जमाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. ड्यूसेन ने 60 गेंदों में 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये. जबकि मार्कराम ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाये. इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

रस्सी वैन डेर ड्यूसेन का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150

रस्सी वैन डेर ड्यूसेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 150 रन बना लिया है. रस्सी वैन डेर ड्यूसेन इस समय अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. जबकि मार्कराम भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ड्यूसेन का साथ दे रहे हैं. तीसरे विकेट के लिए अब तक 63 रनों की साझेदारी बन चुकी है.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका, डी कॉक 34 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. डी कॉक 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें आदिल राशिद ने अपना शिकार बनाया. डी कॉक ने 27 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 4 चौके जमाये.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

9 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 65 रन

9 ओवर की समाप्ति पर दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 65 रन बना लिया है. इस समय डीकॉक और वैन डेर डूसन क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, हेंड्रिक्स 2 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा. हेंड्रिक्स 8 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड को पहली सफलता मोईन अली ने दिलाया.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

इंग्लैंड ने टॉस जीता, दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता

इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. अफ्रीका ने तीन बार इंग्लैंड को हराया है, जबकि इंग्लैंड ने केवल दो बार अफ्रीका को हराया.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका चार मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका की टीम चार मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड के अलावा इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह है कि उनका मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले के बाद है. ऐसे में अफ्रीकी टीम को पता होगा कि अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए उन्हें क्या करना होगा.

11:25 PM. 6 Nov 2111:25 PM. 6 Nov

सभी चार मुकाबले जीत चुकी है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम ने अब तब अपने चारों मुकाबले जीते हैं और +3.183 के नेट रन रेट के कारण उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है.

6:58 PM. 6 Nov 216:58 PM. 6 Nov

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर

शानदार लय में चल रही इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के ग्रुप ए मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola