England vs India: रोहित शर्मा कप्तानी में रचेंगे इतिहास, खतरे में रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 10 Jul 2022 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
England vs India: रोहित शर्मा कप्तानी में रचेंगे इतिहास, खतरे में रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

India captain Rohit Sharma hits a four during the first T20 international cricket match between England and India at The Ageas Bowl in Southampton, England, Thursday, July 7, 2022. AP/PTI(AP07_07_2022_000263B)

रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में अगर इंग्लैंड को तीसरी और आखिरी टी20 मैच में हराने में कामयाब होते हैं, तो रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. दरअसल रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, एक भी मैच नहीं गंवाया है. तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा लगातार 19 मैच जीत चुके हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तानी में इतिहास रचने के कगार पर खड़े हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड को लगातार दो मैचों में हरा दिया. जिससे रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड के दहलीज पर पहुंच गय हैं. रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका है.

इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने के साथ रोहित शर्मा कर लेंगे पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में अगर इंग्लैंड को तीसरी और आखिरी टी20 मैच में हराने में कामयाब होते हैं, तो रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. दरअसल रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, एक भी मैच नहीं गंवाया है. तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा लगातार 19 मैच जीत चुके हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान लगातार 20 मैच जीते हैं.

Also Read: Rohit Sharma New Car: रोहित शर्मा ने खरीदी नयी Lamborghini Urus कार, खासियत और कीमत जानकर रह जायेंगे दंग

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. रोहित शर्मा अगर दो मैच और जीत जाते हैं, तो रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में लगातार मैच जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जायेंगे. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 14 टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच जीता है.

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने अबतक भारत के लिए 45 टेस्ट, 230 वनडे और 127 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं. जिसमें टेस्ट में उन्होंने 8 शतक, 1 दोहरे शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 3137 रन बनाये हैं. जबकि वनडे में 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 44 अर्धशतक की मदद से कुल 9283 रन बनाये हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 4 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से कुल 3368 रन बनाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola