ENG vs PAK: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में बनाने होंगे 338 रन

Updated:
विज्ञापन
ENG vs PAK: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में बनाने होंगे 338 रन

Bengaluru: New Zealand batters Devon Conway and Rachin Ravindra run between the wickets during the ICC Men’s Cricket World Cup match between New Zealand and Sri Lanka, at Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Thursday, Nov. 9, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI11_09_2023_000319A)

डेविड मलान और बेयरस्टो ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनी. मलान 31 रन बनाकर आउट हुए. दूसरा झटका इंग्लैंड को 108 के स्कोर पर बेयरस्टो के रूप में लगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 338 बनाना है. हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को केवल जीत काफी नहीं है.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में इंग्लैंड को हराना होगा

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को 6.4 ओवर में 338 रन बनान होंगे. जो की असंभव है. पाकिस्तान का मौजूदा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना इस तरह से टूट चुका है. न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी.

इंग्लैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाया. जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने अर्धशतकीय पारी खेली. रूट ने 72 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली. वहीं बेयरस्टो ने 61 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 59 रन बनाए. बेन स्टोक्स ने 76 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से कुल 84 रन बनाए.

मलान और बेयरस्टो ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई

डेविड मलान और बेयरस्टो ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनी. मलान 31 रन बनाकर आउट हुए. दूसरा झटका इंग्लैंड को 108 के स्कोर पर बेयरस्टो के रूप में लगा. उसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 132 रनों की लंबी साझेदारी बनी.

भारत में वनडे में जोस बटलर

पारी: 16

रन: 221

औसत: 13.81

स्ट्राइक रेट: 93.64

उच्चतम स्कोर: 43

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज

533 – हारिस रऊफ (पाकिस्तान, 2023)

526 – आदिल रशीद (इंग्लैंड, 2019)

525 – दिलशान मदुशंका (श्रीलंका, 2023)

502 – मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया, 2019)

484 – मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश, 2019)

481 – शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान, 2023)

हारिस रऊफ आज

पहले तीन ओवर: 0/31 (ईआर: 10.33)

अंतिम सात ओवर: 3/33 (ईआर: 4.71)

ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा वनडे स्कोर

404/5 – भारत बनाम श्रीलंका, 2014

337/9 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2023 विश्व कप

326/5 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023 विश्व कप

321/8 – इंग्लैंड बनाम भारत, 2017

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा पारी स्कोर

401/6 – न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

367/9 – ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023

344/9 – श्रीलंका, हैदराबाद, 2023

337/9 – इंग्लैंड, कोलकाता, 2023

336/5 – भारत, मैनचेस्टर, 2019

CWC 2023 में डेथ ओवरों में सर्वाधिक विकेट (41-50)

10 – हारिस रऊफ

7-जसप्रीत बुमरा

7 – मोहम्मद वसीम जूनियर

7- शाहीन अफरीदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola