ePaper

World Cup 2023: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रन से रौंदा, दूसरी जीत दर्ज कर प्वाइंस टेबल में लगाई लंबी छलांग

Updated at : 08 Nov 2023 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रन से रौंदा, दूसरी जीत दर्ज कर प्वाइंस टेबल में लगाई लंबी छलांग

Pune: England bowler Moeen Ali celebrates the wicket of Netherlands batter Scott Edwards during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between England and Netherlands at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Wednesday, Nov. 8, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI11_08_2023_000396A)

स्टोक्स ने 83 गेंद में 108 रन की पारी के दौरान छह छक्के और इतने ही चौके लगाये जिससे इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 339 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 37.2 ओवर में 179 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के लिए मोईन अली और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिये.

विज्ञापन
undefined

बेन स्टोक्स की आक्रामक शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में बुधवार को नीदरलैंड 160 रन से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की.

undefined

दोनों ही टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हैं लेकिन विश्व कप में पाकिस्तान को छोड़कर शीर्ष सात स्थानों पर रहने वाली टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेगी. गत चैम्पियन टीम इस मैच से पहले 10वें पायदान पर थी लेकिन बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड ने तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच कर चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

undefined

स्टोक्स ने 83 गेंद में 108 रन की पारी के दौरान छह छक्के और इतने ही चौके लगाये जिससे इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 339 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 37.2 ओवर में 179 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के लिए मोईन अली और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिये.

Also Read: World cup 2023 : करिश्माई पारी के बाद ‘सिक्सर किंग’ बने ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा नंबर दो
undefined

नीदरलैंड के लिए तेजा निदामानुरू ने 34 गेंद में नाबाद 41 रन बनाये लेकिन उन्हें कप्तान स्कॉट एडवर्ड (42 गेंद में 38 रन) के अलावा किसी और का साथ नहीं मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 गेंद में 59 रन जोड़े.

undefined

इंग्लैंड को इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने 10 चौके और दो छक्के की मदद से 74 गेंद में 84 रन की पारी खेल तेज शुरुआत दिलाई जबकि स्टोक्स ने मध्यक्रम में टीम को स्थिरता दिलाने के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटाये.

undefined

स्टोक्स को आखिरी ओवरों में वोक्स का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 45 गेंद में 51 रन बनाये. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 81 गेंद में 129 रन की आक्रामक साझेदारी की. नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने 74 रन देकर तीन जबकि आर्यन दत्त और लोगन वैन बीन ने दो-दो विकेट लिये.

undefined

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. पांचवें ओवर में मैक्स ओडोड (पांच) को क्रिस वोक्स ने चलता किया तो छठे ओवर में डेविड विली की गेंद पर कोलिन एकरमैन खाता खोले बगैर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे.

undefined

सलामी बल्लेबाजी वेस्ले बारेसी ने दूसरे छोर से कुछ अच्छे शॉट लगाये. उन्होंने 14वें ओवर में मोईन के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. क्रीज पर उनके साथ मौजूद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने गस एटकिंसन की गेंद को दर्शकों के पास भेजा. यह साझेदारी खतरनाक हो ही रही थी कि बारेसी दो रन चुराने के चक्कर में गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गये. उन्होंने 62 गेंद में 37 रन बनाये.

undefined

कप्तान बटलर ने 23वें ओवर में गेंद फिर से डेविड विली को थमाई और इस गेंदबाज ने एंगेलब्रेक्ट की 33 रन की पारी को खत्म कर उनका फैसला सही साबित किया. आदिल राशिद ने डी लीडे (10) को बोल्ड कर इंग्लैंड को पांचवीं सफलता दिलाई लेकिन तेजा निदामानुरु ने क्रीज पर आते ही चौका और फिर छक्का जड़ हाथ खोले. उन्होंने और स्कॉट एडवर्ड्स ने राशिद और मोईन के खिलाफ कुछ शानदार छक्के लगाकर मैच में नीदरलैंड की वापसी करायी.

undefined

मोईन ने एडवर्ड्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ने के बाद रोल्फ वान डर मर्वे तो वहीं राशिद ने वैन बीक (दो) और आर्यन दत्त (एक) को आउट कर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो और मलान ने तेज शुरुआत दिलाई. मलान ने दूसरे ओवर में लोगान वान बीक को फ्लिक करके लगातार तीन चौके लगाए. उन्होंने स्पिनर आर्यन दत्त (2/67) के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा और अगले ओवर में कवर और गली में दो और चौके लगाए.

undefined

नीदरलैंड को सातवें ओवर में पहली सफलता मिली जब पॉल वान मीकेरेन ने दत्त की गेंद पर बेयरस्टो का शानदार कैच लपका. इस विकेट का इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर हालांकि कोई फर्क नहीं पड़ा. मलान ने वैन बीक के ओवर में तीन चौके जड़कर इंग्लैंड के स्कोर को 10 ओवर में 70 रन तक पहुंचा दिया. उन्होंने इस दौरान 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. रूट और मलान की साझेदारी में पूर्व कप्तान जहां संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे तो वही मलान ने वैन डर मर्व के खिलाफ पारी का पहला छक्का लगाया. दोनों की 85 रन की साझेदारी को वैन बीक ने रूट को आउट कर तोड़ा. इसके अगले ओवर में मलान भी रन आउट हो गये.

undefined

हैरी ब्रुक (11 रन), कप्तान जोस बटलर (पांच) और मोईन अली (चार) एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे. इंग्लैंड का स्कोर 36 ओवर में छह विकेट पर 192 रन हो गया. इसके बाद स्टोक्स और वोक्स ने 129 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाया. स्टोक्स को वैन बीक ने आउट किया तो वहीं वोक्स डी लीडे का शिकार बने.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola