DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन

Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI) महिला प्रीमियर लीग 7वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने दिल्ली के 105 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर केवल 15 ओवर में ही 109 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम केवल 18 ओवर में ही केवल 105 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाब में मुंबई की टीम ने केवल 15 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम टॉप पर

दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर पर बनी हुई है. मुंबई ने अबतक अपने सभी तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. तीन मैचों में तीन जीत के बाद मुंबई के 6 अंक हैं. जबकि दिल्ली की टीम 3 मैचों में दो जीत और एक बार के बाद 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है. बैंगलोर की टीम को अबतक सभी तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 ओवर में केवल दो विकेट गंवाकर 109 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया ने 41 और मैथ्यूज ने 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उसके बाद नेट साइवर-ब्रंट 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रही. मैथ्यूज और यास्तिका ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलायी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी बनी.

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, हेली मैथ्यूज 32 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. हेली मैथ्यूज 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं. मैथ्यूज को कैपसी ने आउट किया. कैपसी की गेंद पर रोड्रिग्स ने शानदार कैच लपका. मैथ्यूज ने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 6 चौके जमाये. मैथ्यूज के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आयी हैं.

मुंबई इंडियंस को पहला झटका, यास्तिका भाटिया 41 पर आउट

मुंबई इंडियंस को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. तूफानी बल्लेबाजी कर रही यास्तिका भाटिया 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गयीं. यास्तिका को तारा नॉरिस ने पगबाधा आउट किया. यास्तिका ने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके जमायीं.

पावर प्ले में मुंबई ने बनाये 47 रन

मुंबई इंडियंस ने पावर प्ले में 47 रन बना लिये हैं. मुंबई ने बिना नुकसान के करीब आधे रन बना लिये हैं. टीम को जीत के लिए 106 रन बनाने होंगे. यास्तिका भाटिया और मैथ्यूज क्रीज पर जम गयी हैं.

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं. मुंबई के पास आज लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का मौका है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola