ePaper

Daryl Mitchell Century: इंदौर में मिचेल ने लगाई सेंचुरी, भारत के खिलाफ चौथी बार किया यह कारनामा

Updated at : 18 Jan 2026 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Daryl Mitchell Century in IND vs NZ

भारत के खिलाफ डैरिल मिचेल की सेंचुरी, Pic- PTI

Daryl Mitchell Century: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल शतक लगा दिया है. मिचेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ 137 रन बनाए. उन्होंने एक बार फिर कीवी टीम को परेशानी से बाहर निकाला.

विज्ञापन

डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) जब क्रीज पर आए उस समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 5 रन दो विकेट के नुकसान पर था. टीम की स्थिति काफी खराब थी और ऐसे संकट के समय में उन्होने ध्यान से पारी खेली और एक सेंचुरी लगाई. यह सीरीज का आखिरी मैच है और मिचेल की 137 रन की इस पारी ने टीम इंडिया को फिर से मुश्किल में डाल दिया है. डैरिल मिचेल का भारत के खिलाफ यह चौथा वनडे शतक है.

शुरुआती झटकों के बाद संभाली पारी

न्यूजीलैंड के लिए इस ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने सिर्फ 58 रन के स्कोर पर ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. लेकिन डैरिल मिचेल ने क्रीज पर आते ही पारी को संभालने का काम किया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी बनाई. दोनों के बीच चौथे विकेट टीम के लिए 219 रन की पार्टनरशिप हुई. 

मिचेल ने पहले 56 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और फिर सेट होने के बाद 106 गेंदों में सेंचुरी लगा दी. मिचेल ने इंदौर में 131 बॉल खेली जिसमें उन्होने 15 चौके और तीन छक्के लगाए. इसी के चलते उन्होने 137 रन की पारी खेली. 

लगातार रन बना रहे मिचेल 

इस पूरी सीरीज में डैरिल मिचेल के बल्ले से रन निकल रहे हैं. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 84 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 131 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. अब तीसरे मैच में भी उन्होने 137 रन बनाकर साबित कर दिया है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. यह लगातार चौथी बार है जब उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में वह अब अपने ही देश के केन विलियमसन के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. विलियमसन ने 2014 में लगातार 5 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था.

7 पारियों में 6 बार 50 के पार

डैरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ पिछले 7 वनडे मैचों में 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. भारत के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड डराने वाला है. भारत के खिलाफ खेली गई पिछली 7 पारियों में उन्होंने 3 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई हैं. भारतीय पिचों पर स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ वह काफी सहज नजर आते हैं.

एबी डिविलियर्स के खास क्लब में एंट्री 

इस शतक के साथ ही डैरिल मिचेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के खिलाफ वनडे में 4 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कमाल साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने किया था, जिनके नाम भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 5 शतक हैं. मिचेल ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 3 शतक थे. खास बात यह है कि मिचेल ने भारत के खिलाफ सिर्फ 13 मैचों में ही ये 4 शतक ठोक दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: हर्षित राणा vs डेवोन कॉनवे, इस सीरीज में कैसे है आकड़े? कितनी बार हुए आउट, जानें सबकुछ

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola