IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला है. इस मैच टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारत ने इस मैच में प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह को इस मैच में खेलने का मौका मिला है. वहीं न्यूजीलैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है. जानते है कैसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन.
IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चल रही तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला है. न्यूजीलैंड इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. क्योंकि टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा टीम आज टारगेट का पीछा करना चाहती है.
गेंदबाजी चुनकर भारत ने चला दांव
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पिच बहुत अच्छी दिख रही है और बाद में ओस (Dew) गिरने की उम्मीद बहुत कम है. ऐसे में अगर स्कोर बोर्ड पर रन पता हो, तो उसका पीछा करना ज्यादा आसान होगा. कप्तान ने यह भी कहा कि बीच के ओवरों में गेंदबाजों को अपनी लेंथ में बदलाव करते रहना होगा ताकि सामने वाली टीम को रोका जा सके. टीम में बदलाव की बात करें तो तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की जगह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौका दिया गया है.
बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले
होलकर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट से साफ है कि आज मैच देखने वालों को कुछ ज्यादा ही चौके-छक्कों देखने को मिल सकते हैं. बाउंड्री काफी छोटी है- साइड की बाउंड्री 62 और 63 मीटर की है, जबकि सामने की तरफ 71 मीटर है. पिच एकदम सख्त है. लेकिन इस पर थोड़ी घास दिख रही है, लेकिन यह फ्रेश घास नहीं है. यह घास केवल गेंद को तेजी से बल्ले पर लाने में मदद करेगी. पिच टूटने वाली नहीं है, जिसका सीधा मतलब है कि यह हाई स्कोरिंग मैच होगा.
न्यूजीलैंड के पास सीरीज जीतने का मौका
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो वो भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. लेकिन अब जब उन्हें पहले बैटिंग मिली है, तो उनका पूरा फोकस बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए भारत में वनडे सीरीज जीतने का एक बहुत बड़ा और रोमांचक मौका है. कीवी कप्तान ने अपने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक अच्छा खेल दिखाया है और दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. आज फिर उनसे उम्मीद है कि वे इस ‘करो या मरो’ के मुकाबले में अपना बेस्ट देंगे.
न्यूजीलैंड की प्लइंग XI:- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.
भारत की प्लइंग XI:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें-
क्या इंदौर में होगी रनों की बारिश या बरपेगा गेंदबाजों का कहर? जानिए पिच और मौसम का हाल
विहान के 4 विकेट से हारा बांग्लादेश, भारत ने 18 रन से दर्ज की रोमांचक जीत; वैभव ने रचा नया इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










