लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच

वैभव सूर्यवंशी का शानदार कैच
Vaibhav Suryavanshi Stunning Catch: लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ…सूर्यकुमार यादव, इस आइकॉनिक डायलॉग से कुछ याद आया आपको. जी हां, ये 2024 टी20 वर्ल्ड कप का वही डायलॉग है जिसके बाद भारत दूसरी बार टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बना. लेकिन आज हम बात इस मुकाबले की नहीं कर रहें है, बल्कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप की कर रहें हैं. इस टूर्नामेंट में 17 जनवरी 2026 यानी शनिवार को भारत की अंडर 19 टीम का मैच हुआ बांग्लादेश की अंडर-19 टीम से. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसको देखने के बाद सभी को इस मोमेंट की याद आ गई.
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. जिसमें अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की फिफ्टी की बदौलत टीम ने 48.4 ओवर में ऑलआउट होकर 238 रन बनाए थे. इसके बाद गेंदबाजी के लिए जब टीम इंडिया आई तो बॉलिंग में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस मैच का पूरा रिजल्ट ही बदल दिया. जहां बांग्लादेश की टीम आसानी से मुकाबला जीतती हुई दिख रही थी. वह इस मैच को हार गई. आईए जानते हैं आखिर क्या हुआ?
25वें ओवर का वो रोमांचक पल
बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश की टीम एक समय बहुत मजबूत स्थिति में थी. उन्हें जीत के लिए 47 गेंदों पर 59 रन की जरुरत थी और उनके 7 विकेट बचे हुए थे. लेकिन फिर टीम इंडिया की बॉलिंग के दौरान 25वें ओवर में खेल का पूरा नक्शा बदल गया. इस ओवर में बॉलिंग विहान मल्होत्रा कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज समियुन बसीर रतुल ने हवा में शॉट खेला. गेंद लॉग ऑफ की दिशा में जा रही थी जहां वैभव सूर्यवंशी खड़े थे. ऐसा लगा कि गेंद छक्के के लिए चली जाएगी. लेकिन वैभव ने सही समय पर हल्की सी छलांग लगाई और गेंद को पकड़ लिया. तभी उन्हें लगा कि वो बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं तो उन्होंने तुरंत गेंद को हवा में मैदान की तरफ उछाल दिया और खुद लाइन के बाहर चले गए. फिर वो वापस अंदर आए और कैच पूरा किया. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि सब देखते रह गए.
सूर्या की याद और भारत की वापसी
वैभव का यह कैच देखकर सबको टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की याद आ गई. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठीक ऐसा ही कैच पकड़कर मैच पलटा था. वैभव का यह प्रयास भी गेम चेंजर साबित हुआ. इस कैच के बाद बांग्लादेश की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई. जो टीम आसानी से जीतती दिख रही थी, वो इसके बाद संभल नहीं पाई. भारत के स्पिनर्स ने इस मौके का फायदा उठाया और बांग्लादेश ने अपने बचे हुए 7 विकेट सिर्फ 40 रन के अंदर गवा दिए. वैभव की इस शानदार फील्डिंग ने भारत को हारे हुए मैच में वापसी कराई और जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें-
विहान के 4 विकेट से हारा बांग्लादेश, भारत ने 18 रन से दर्ज की रोमांचक जीत; वैभव ने रचा नया इतिहास
IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI
क्या इंदौर में होगी रनों की बारिश या बरपेगा गेंदबाजों का कहर? जानिए पिच और मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




