ePaper

IND vs NZ: हर्षित राणा vs डेवोन कॉनवे, इस सीरीज में कैसे है आकड़े? कितनी बार हुए आउट, जानें सबकुछ

Updated at : 18 Jan 2026 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: Harshit Rana Dismissed Devon Conway

हर्षित राणा vs डेवोन कॉनवे

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में देर नहीं लगाई. कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 5 रन के स्कोर पर उनके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के इस मैच में और पूरी सीरीज में जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह है भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) की गेंदबाजी. हर्षित ने न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को इस सीरीज में खुलकर खेलने ही नहीं दिया. तीन मैच की इस सीरीज के तीसरे वनडे में भी हर्षित ने कॉनवे को जल्दी आउट कर दिया, जिससे सामने वाली टीम दबाव में आ गई.

हर्षित राणा का दबदबा

इस पूरी सीरीज में अगर किसी गेंदबाज ने डेवोन कॉनवे को सबसे ज्यादा परेशान किया है, तो वह हर्षित राणा हैं. हर्षित ने इस सीरीज के तीनों मैचों में कॉनवे का विकेट लिया है. तीसरे वनडे में भी जब कॉनवे बल्लेबाजी के लिए आए, तो उन पर हर्षित का खौफ साफ दिख रहा था. इस मैच का दूसरा ही ओवर था और राणा ने अपने पहले ओवर की पहली बॉल कराई जिसको कॉन्वे ने हल्के हाथ से डिफेंड करा लेकिन वह विकेट के पीछे पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा को एक आसान कैच दे बैठे. यह लगातार तीसरा मौका था जब हर्षित ने कॉनवे को आउट बनाया. 

कॉनवे के लिए परेशानी बने राणा

डेवोन कॉनवे जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. हर्षित राणा ने उनके लिए इस वनडे सीरीज में बहुत परेशान किया है. अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो कहानी और भी दिलचस्प नजर आती है. कॉनवे ने अब तक तीन पारियों में हर्षित की 23 गेंदों का सामना किया है. इन 23 गेंदों में वे हर्षित के खिलाफ सिर्फ 18 रन ही बना सके हैं. वहीं उनका एवरेज हर्षित के सामने सिर्फ 6 का रहा है. यानी जब भी हर्षित गेंद लेकर आए, कॉनवे के लिए क्रीज पर टिकना मुश्किल हो गया.

बल्ले से नहीं निकले रन

इस वनडे सीरीज में डेवोन कॉनवे को तीन मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. तीन पारियों में उनके बल्ले से 25.66 की औसत से कुल 77 रन निकले. पहले मैच में उन्होंने जरूर 67 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी और अर्धशतक जमाया था, लेकिन उसके बाद के दो मैचों में वे पूरी तरह फ्लॉप रहे. दूसरे वनडे में वे 21 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बना सके थे. वहीं, इंदौर में हो रहे आखिरी मैच में वे सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI

क्या इंदौर में होगी रनों की बारिश या बरपेगा गेंदबाजों का कहर? जानिए पिच और मौसम का हाल

लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola