ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मिली जान से मारने की धमकी! बोर्ड से की शिकायत, हार से नाराज हैं भारतीय फैंस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Nov 2023 10:39 AM
Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से गंभीर शिकायत की है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का कहना है कि विश्व कप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से उन्हें और उनके परिवारों को जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी दी है.
Cricket World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की पराजय को टीम इंडिया के प्रशंसक पचा नहीं पा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनका गुस्सा रह-रहकर भड़क जा रहा है. इसी कड़ी में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से गंभीर शिकायत की है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का कहना है कि विश्व कप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से उन्हें और उनके परिवारों को जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी दी है. फैंस की धमकी से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर काफी डर भी गये थे. South Asia Index के एक ट्वीट में इस बारे में खुलासा किया गया है.
अगले महीना दक्षिण अफ्रीका का दौरा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला था. इस मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार गई थी. टीम इंडिया की हार से फैंस में काफी निराशा है. हालांकि टीम इंडिया की हार के बाद खुद पीएम मोदी ने भारतीय टीम की हौसला अफजाई की है. वहीं, अब भारतीय टीम 2027 के विश्व कप पर फोकस कर रही है. कैप्टन रोहित शर्मा पूरी कोशिश करेंगे की 2027 का वर्ल्ड कप भारत की झोली में आये.
टीम इंडिया को फुर्सत नहीं
बता दें, अगले महीने यानी 10 दिसंबर 2023 से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है. अपने दौरे में टीम इंडिया 10 दिसंबर से टी20 सीरीज के मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैच का सीरीज खेला जाएगा. और दौरे के आखिर में दो टेस्ट मैच के सीरीज होंगे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के दौरे से वापस आने के बाद साल 2024 जनवरी के दूसरे सप्ताह से भारतीय टीम अफगानिस्तान की टीम के साथ क्रिकेट का मुकाबला करेगी. 11 जनवरी 2024 से तीन टी20 मैचों की सीरीज से अफगानिस्तान का भारत दौरा शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










