ePaper

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी, टीम में खिलाड़ियों की संख्या तय

Updated at : 08 Feb 2022 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी, टीम में खिलाड़ियों की संख्या तय

बीसीसीआई ने 17 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) के लिए कोरोना गाइडलाइन (Corona Guidelines) जारी कर दिया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने 17 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) के लिए कोरोना गाइडलाइन (Corona Guidelines) जारी कर दिया है. जिसमें बोर्ड ने सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की संख्या तय कर दी है. साथ ही कोंरेंटिन अवधी भी तय कर लिया गया है. खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 9 जगह (राजकोट, कटक, अहमदाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी और कोलकाता) पर बायो बबल तैयार किया गया है.

क्या है कोरोना गाइडलाइन में खास

कोरोना महामारी के बीच 17 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने तैयारी कर ली है. जिसमें खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी किया है. जिसके अनुसार 9 जगहों पर बायो बबल बनाया गया है. साथ ही खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 5 दिन तक कोंरेटिन में रहना होगा.

टीम में खिलाड़ियों की संख्या तय

रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी 38 टीमों के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की संख्या तय कर दिया है. बोर्ड ने टीम में सदस्यों की संख्या 30 तक सीमित कर दी है. जिसमें सहयोगी स्टाफ भी शामिल है. जिसमें कम से कम 20 खिलाड़ी होंगे. टीम के साथ अधिकतम 10 सहयोगी स्टाफ हो सकते हैं.

Also Read: Ranji Trophy 2022: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई टीम में शामिल

20 खिलाड़ी होंगे मैच फीस के पात्र

बीसीसीआई ने जो गाइडलाइन जारी किया है, उसके अनुसार रणजी ट्रॉफी खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का मैच फीस भी तय कर दिया गया है. गाइडलाइन के अनुसार 20 खिलाड़ी मैच फीस के पात्र होंगे (अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ियों को शत प्रतिशत जबकि बाकी बचे नौ खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत मैच फीस). दिशानिर्देशों के अनुसार टीम अपने साथ दो कोविड रिजर्व खिलाड़ी रख सकती है. बीसीसीआई ने मैच की मेजबानी फीस में भी इजाफा करते हुए इसे प्रति मैच दिवस एक लाख 25 हजार रुपये कर दिया है. इससे पहले पूरे मैच के लिए पांच लाख रुपये दिए जाते थे.

दो साल बाद हो रहा है रणजी ट्रॉफी का आयोजन

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पा रहा है. इस साल भी इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने घोषणा की कि महामारी के कारण रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो साल बाद दो चरण में किया जाएगा जो आईपीएल से पहले और बाद में होंगे.

32 टीमों के 8 एलीट ग्रुप में खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी

टूर्नामेंट के लिए 32 टीम को चार टीम के आठ एलीट ग्रुप में बांटा गया है जबकि प्ले वर्ग में छह टीम होंगी. प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला क्वालीफाई करने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली एलीट टीम और प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम के बीच होगा. पहले चरण में 57 जबकि दूसरे चरण में सात मुकाबले होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola