Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई, कहा- 'असाधारण खेल का असाधारण परिणाम'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Mar 2025 10:38 PM
Champions Trophy Final
Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने 12 सालों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. इस जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है. इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी है. भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है. क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ़ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं. वहीं टीम इंडिया को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम!”. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई.
टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास- अमित शाह
चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा “मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें.”
जय शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई
आईसीसी के चेयरपर्सन जय शाह ने Champions Trophy में न्यूजीलैंड की टीम को हराने पर टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने कभी हार नहीं मानी. रोहित शर्मा को भी अपनी टीम को लगातार दो जीत दिलाने के लिए बधाई.
भारत ने 4 विकेट से जीता फाइनल
टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये. अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं, केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










