श्रीलंका टीम को बड़ा झटका, आईसीसी ने क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड, जानें कारण

New Delhi: Sri Lankan cricketers argue with umpires during the ICC Men's Cricket World Cup match between Sri Lanka and Bangladesh, at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Monday, Nov. 6, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI11_06_2023_000344A)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ऐसा बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप के कारण हुआ है. शुक्रवार को एक आपात बैठक कर आईसीसी ने यह फैसला किया है.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार की बैठक में निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रीलंका में क्रिकेट के शासन, विनियमन या प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो. निलंबन की अवधि पर आईसीसी बाद में फैसला लेगा.
श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर
श्रीलंका सरकार ने विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एसएलसी (क्रिकेट श्रीलंका) को बर्खास्त कर दिया था. वर्ल्ड कप में श्रीलंका अपने नौ लीग मुकाबले में से सात गेम हार गई और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाइ करने से भी चूक गई. सरकार के फैसले के बाद बोर्ड ने अदालत में अपील की और बोर्ड को फिर से बहाल कर दिया गया. इससे देश की क्रिकेट संचालन संस्था में संकट और गहरा गया. गुरुवार को संसद में सरकार और विपक्ष के संयुक्त प्रस्ताव में एसएलसी प्रबंधन के इस्तीफे की मांग की गई.
अपडेट जारी है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




