भारतीय बल्लेबाजों के बैट में… श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे का बेतुका बयान

भानुका राजपक्षे और भारतीय खिलाड़ी
Bhanuka Rajapaksa Accused Indian Batters: टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की पावर-हिटिंग देख श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे ने बड़ा दावा किया है. राजपक्षे के मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों के बैट में रबर की परत लगी होती है, जिससे गेंद काफी दूर जाती है. उन्होंने कहा कि ये एडवांस बल्ले बाकी टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिलते हैं.
Highlights
Bhanuka Rajapaksa Accused Indian Batters: टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने पिछले कुछ समय में जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे लोग हैरान है. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर देते हैं. भारतीय टीम की इस ताकतवर बैटिंग को देखकर अब श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने एक बहुत बड़ा और अजीबोगरीब दावा किया है. उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ी जिन बल्लों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सामान्य नहीं हैं.
राजपक्षे के मुताबिक, टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बैट में कुछ ऐसा खास है जो बाकी टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिलता. उन्होंने यह भी शक जताया कि इन बल्लों के भीतर रबर जैसी किसी चीज का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे गेंद बहुत दूर जाती है.
रबर की परत चढ़े होने का शक
एक इंटरव्यू में बात करते हुए भानुका राजपक्षे ने भारतीय खिलाड़ियों के बल्लों की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के पास जो बैट हैं, वे बहुत अलग हैं. राजपक्षे ने कहा कि जब भारतीय खिलाड़ी शॉट मारते हैं तो ऐसा लगता है जैसे उनके बल्ले पर रबर की एक परत चढ़ाई गई हो. उनके मुताबिक, हमारे पास जो सबसे अच्छे बल्ले होते हैं, भारतीय बल्ले उनसे कहीं ज्यादा बेहतर और पावरफुल हैं.
आम खिलाड़ियों को नहीं मिलते ऐसे बल्ले
राजपक्षे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि ये खास बल्ले बाजार में किसी और के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि यह बात सभी खिलाड़ी जानते हैं कि भारतीय टीम के पास जो बैट हैं, उन्हें कोई दूसरा खरीद भी नहीं सकता. उनका मानना है कि यही कारण है कि भारतीय बल्लेबाज इतनी आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगा लेते हैं और विपक्षी गेंदबाजों की धुनाई करते हैं.
ICC के नियम और राजपक्षे का दावा
भानुका राजपक्षे का यह बयान ICC के नियमों के बिल्कुल विपरीत है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के अनुसार, बल्ले पर किसी भी तरह की बाहरी चीज या परत चढ़ाना सख्त मना है. बल्ले सिर्फ लकड़ी के होने चाहिए और उनके साइज और मोटाई को लेकर भी कड़े नियम हैं. अगर राजपक्षे का दावा सही माना जाए तो यह नियमों का उल्लंघन होगा, लेकिन अभी तक किसी अंपायर या मैच रेफरी ने भारतीय बल्लों को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है. ऐसे में राजपक्षे का यह बयान उनकी अपनी निजी राय और शक जैसा ही लग रहा है.
2024 वर्ल्ड कप के बाद बदली टीम इंडिया
भारतीय टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने खेलने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. अब टीम इंडिया पहली ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाती है. यही वजह है कि भारत ने कई बार 250 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है और सबसे ज्यादा बार 200 का आंकड़ा छूने वाली टीम बन गई है. मैच जीतने के मामले में भी भारत सबसे आगे है. भारतीय बल्लेबाजों की इसी पावर-हिटिंग ने विरोधी टीमों के मन में खौफ पैदा कर दिया है, शायद इसी वजह से ऐसे अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया की मांग पर बीसीसीआई सख्त, परिवार को टूर पर साथ ले जाने पर अटकी बात
नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड्स की जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, पाकिस्तान को लगा झटका
यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




