टीम इंडिया की मांग पर BCCI सख्त, परिवार को साथ ले जाने पर संशय

Updated at : 10 Feb 2026 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 BCCI Travel Policy

टीम इंडिया और बीसीसीआई

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने परिवार को पूरे टूर पर साथ रखने की मांग की, जिसे BCCI ने खारिज कर दिया है. कोच गौतम गंभीर ने भी नियमों का समर्थन किया. भारत अब 12 फरवरी को नामीबिया और 15 को पाकिस्तान से भिड़ेगा.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत अभी श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की मेजबानी कर रहा है. खबरों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मांग की है कि उनके परिवार को पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ ट्रेवल करने की अनुमति दी जाए. सूत्रों का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मांग को खारिज कर दिया है, लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सख्त हैं ट्रेवल के नए नियम

पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 1-3 की करारी हार के बाद BCCI ने अपनी ट्रैवल पॉलिसी में बदलाव किया था. नई पॉलिसी के तहत, अगर कोई दौरा 45 दिन से ज्यादा लंबा है, तो खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अधिकतम दो हफ्ते ही उनके साथ रुक सकते हैं. वहीं, छोटे दौरों के लिए यह सीमा केवल सात दिन तक सीमित कर दी गई थी. यह नियम खिलाड़ियों का ध्यान खेल पर केंद्रित रखने के लिए बनाया गया था.

गंभीर का दो टूक बयान

हेड कोच गौतम गंभीर ने भी लंबे विदेशी दौरों पर परिवार की मौजूदगी को सीमित करने के BCCI के निर्देश का समर्थन किया था. उनका कहना था कि खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि वे छुट्टी पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं. गंभीर ने जुलाई 2025 में साफ शब्दों में कहा था, परिवार की भूमिका अहम है, लेकिन आपको यह समझना होगा कि आप यहां एक बड़े मकसद के लिए हैं. यह कोई हॉलिडे नहीं है. ड्रेसिंग रूम में बहुत कम लोगों को देश का नाम रोशन करने का यह मौका मिलता है.

सूर्या की कप्तानी पारी और जीत

टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप ए मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका (USA) को 29 रन से हराकर शानदार शुरुआत की. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच जिताऊ पारी खेली और सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. मुख्य मैचों से पहले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए वार्म-अप मैच में भी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार

अमेरिका को हराने के बाद अब ‘मेन इन ब्लू’ अपने अगले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां 12 फरवरी को उनका सामना नामीबिया से होगा. इसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा. इसके बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जहां 18 फरवरी को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में उनका सामना नीदरलैंड से होगा.

टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

ये भी पढ़ें-

नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड्स की जीत से पॉइंट्स टेबल में भूचाल, पाकिस्तान को लगा झटका

यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान

पाकिस्तान मैच से पहले यूएसए को लगा झटका, चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसदीप सिंह

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola