ePaper

Ben Stokes ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, इंग्लैंड को दिलाया था उसका पहला और एकमात्र वर्ल्ड कप

Updated at : 18 Jul 2022 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Ben Stokes ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, इंग्लैंड को दिलाया था उसका पहला और एकमात्र वर्ल्ड कप

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सभी को हैरान करते हुए सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. यह 31 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम के अपने घरेलू मैदान पर अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगा.

विज्ञापन

Ben Stokes ODI Retirement: इंग्लैंड को 2019 का वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास (Ben Stokes Retirement) की घोषणा कर दी है. भारत के खिलाफ रविवार रात वनडे सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है.

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सभी को हैरान करते हुए सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. यह 31 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम के अपने घरेलू मैदान पर अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगा.

Also Read: Ben Stokes No Ball Controversy: खराब अंपायरिंग पर बवाल, बेन स्टोक्स ने फेंके 14 नो बॉल, पकड़ में आये केवल 1

स्टोक्स के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर को लाॅर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप फाइनल में उनके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा. उनके नाबाद 84 रन की मदद से इंग्लैंड की टीम अपना पहला 50 ओवर का विश्व खिताब जीतने में सफल रही थी. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स ने 104 एकदिवसीय मुकाबलों में 2919 रन बनाने के अलावा 74 विकेट भी चटकाये.

undefined

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बयान में स्टोक्स के हवाले से कहा गया, मैं मंगलवार को डरहम में इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलूंगा. मैंने इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, यह बेहद मुश्किल फैसला था. मैंने अपने साथियों के साथ इंग्लैंड की ओर से खेलने के प्रत्येक लम्हे का लुत्फ उठाया. हमारा सफर शानदार रहा. (इनपुट : भाषा)

Also Read: IND vs ENG: इंग्लैंड में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद से मचाया कोहराम, भविष्य में आग उगलने की तैयारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola