ePaper

भारत के खिलाफ मैच से पहले गेंदबाजी आक्रमण से डरे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा, कह दी ये बात

Updated at : 04 Nov 2023 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ मैच से पहले गेंदबाजी आक्रमण से डरे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा, कह दी ये बात

Pune: South African bowler Kagiso Rabada celebrates with teammates the wicket of New Zealand batter Tom Latham during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Wednesday, Nov. 1, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI11_01_2023_000387B)

टेबल टॉपर भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मैच के लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं. रविवार को विराट कोहली का जन्मदिन है. इस दिन को खास बनाने के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन विशेष तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में पांच नवंबर को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. दोनों टेबल टॉपर के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय गेंदबाजों से मिलने वाली चुनौती से वाकिफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

undefined

इस विश्व कप की शीर्ष दो टीमें लीग चरण में पहली बार आमने सामने होंगी. भारत ने अभी तक सभी सात मैच जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच जीते हैं और एकमात्र पराजय नीदरलैंड के खिलाफ झेली है. भारत ने पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से और दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया.

undefined

बावुमा ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमारी टीम में ईडन गार्डन पर खेलने को लेकर काफी रोमांच है. इस मैदान का अपना इतिहास रहा है और यहां भारत के खिलाफ खेलना रोचक होगा. हम भारत जैसी टीम के खिलाफ खुद को परखने को लेकर बेताब हैं.’

undefined

बावुमा ने कहा, ‘भारत के पास भारतीय हालात के लिए विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण है. हम अपने सारे बेस कवर करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं तैयारी में कोई कमी नहीं रह जाए.’

undefined

इस 33 वर्षीय कप्तान ने कहा, ‘भारतीय गेंदबाज बहुत ज्यादा ढीली गेंदें नहीं डालते हैं. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी सभी काफी आक्रामक गेंदबाज हैं और नयी गेंद में उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है. पहले पावरप्ले में उन्हें संभलकर खेलना होगा.’

undefined

उन्होंने आगे कहा, ‘इनके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव ने भी बीच के ओवरों में विकेट लिए हैं. रवींद्र जडेजा और कुलदीप मिलकर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. इन दोनों के खिलाफ बीच के ओवरों में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी. वैसे हम स्पिनरों को बखूबी खेलते आए हैं. लेकिन दूसरों की तुलना में उनका गेंदबाजी आक्रमण बेहतर है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ ‘ए’ गेम दिखाना होगा.’

undefined

अब तक इस टूर्नामेंट में पांच पारियों में सिर्फ 111 रन बना सके बावुमा ने अपने खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘आप हमेशा टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं. इस समय बाकी बल्लेबाज जबर्दस्त फॉर्म में हैं. मैंने कुछ साझेदारियां निभाई है लेकिन बड़ी पारी खेलना चाहूंगा. खुद पर भरोसा बनाये रखने की जरूरत है और जल्दी ही अच्छी पारी खेलूंगा. अभी टूर्नामेंट में काफी क्रिकेट बाकी है और मुझे यकीन है कि जल्दी ही योगदान दूंगा.’

undefined

भारत के खिलाफ ‘चोक’ (दबाव के आगे घुटने टेकने) करने से बचने के लिए क्या रणनीति होगी, इस सवाल पर बावुमा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘दो फॉर्म में चल रही टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं. क्या भारत के हारने पर भी आप चोकिंग जैसा शब्द प्रयोग करेंगे. सवाल यही है कि कौन मैच के दिन कौन बेहतर खेल पाता है.

undefined

उन्होंने कहा कि विश्व कप में दबाव के पल कई आए और उनसे उबरकर हम यहां तक पहुंचे हैं. अभी तक इस विश्व कप में चोकिंग जैसा शब्द नहीं सुना.’ बड़े मैचों में हारने के लिए दक्षिण अफ्रीका पर ‘चोकर्स’ का ठप्पा लगता रहा है लेकिन इस बार अपने प्रदर्शन से टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उभरी है.

undefined

स्पिनरों की मददगार ईडन की पिच पर टीम संयोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक विकेट देखा नहीं है. अगर जरूरत हुई तो दोनों स्पिनरों को उतारेंगे. हालात को देखते हुए ही टीम संयोजन तय किया जायेगा.’

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola