बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 06 Nov 2023 7:48 AM
विश्व कप 2023 का 38वां मुकाबला बांग्लादेश बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाना है. वनडे में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 53 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है.
विश्व कप 2023 का 38वां मुकाबला बांग्लादेश बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाना है. बांग्लादेश इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट से अच्छी विदाई लेना चाहेगा. वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले को जीत के विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कायम रखना चाहेगी. श्रीलंका विश्व कप में खेले गए अपने सात मुकाबलों में दो जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर काबिज है. वहीं, बांग्लादेश सात मुकाबलों में से एक जीत के साथ नौवें स्थान पर है. बांग्लादेश इस विश्व कप से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है. इन दोनों टीमों के बीच खेले जानें वाले मुकाबले से पहले चलिए एक नजर डालते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11 पर.
वनडे में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 53 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है. श्रीलंका ने बांग्लादेश को 42 मैचों में हराया है. जबकि बांग्लादेश श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकी है. वहीं 2 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. श्रीलंका ने तीनों मैचों में बांग्लादेश को शिकस्त दी है.
-
पथुम निसांका
-
कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने
-
कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर)
-
सदीरा समरविक्रमा
-
चैरिथ असलांका
-
एंजेलो मैथ्यूज
-
डुनिथ वेलालेज/धनंजय डी सिल्वा
-
महीश थीक्षाना
-
कासुन राजिथा
-
दुष्मंथा चमीरा
-
दिलशान मदुशंका
-
लिटन दास
-
मेहदी हसन मिराज
-
नजमुल हुसैन शंटो
-
शाकिब अल हसन (कप्तान)
-
मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर)
-
महमुदुल्लाह
-
तौहीद हृदोय
-
महेदी हसन/नासुम अहमद
-
तस्कीन अहमद
-
मुस्तफिजुर रहमान
-
शोरिफुल इस्लाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










