ePaper

जब डेविड वॉर्नर ने वाइफ के साथ की कपड़ों की अदला-बदली, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को बिकनी में देख फैंस के उड़े होश

Updated at : 05 Jun 2021 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
जब डेविड वॉर्नर ने वाइफ के साथ की कपड़ों की अदला-बदली, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को बिकनी में देख फैंस के उड़े होश

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) खुद को स्टूडेंट ऑफ द इयर-2 के टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया है. वीडियो में वह आलिया भट्ट के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

कोविड-19 संकट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन (IPL 2021) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद टूर्नामेंट का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भी वतन वापसी हो गयी है. घर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं. वॉर्नर अक्सर ही अपने परिवार के साथ लगातार मनोरंजक वीडियो पोस्ट करते रहते है. वहीं इस विस्फोटक बल्लेबाज ने लोकप्रिय भारतीय गानों पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/B_eS15VB5sM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e3b2c888-0c97-40ab-a7de-f427588948c8

वहीं इस बार उन्होंने खुद को स्टूडेंट ऑफ द इयर-2 के टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया है. वीडियो में वह आलिया भट्ट के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने दिया है- आप सभी की पापुलर डिमांड के बाद पेश है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं वॉर्नर ने कुछ दिनों पहले अपनी वाइफ कैंडिस (Candice Warner) के साथ एक फोटो डाला था जो काफी वायरल हुआ थै.

Also Read: देखिए हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का लग्जरियस घर, दोनों भाइयों के पेंट हाउस में थिएटर से लेकर जिम तक सब है मौजूद

वॉर्नर और उनकी वाइफ कैंडिस की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसे देखकर हर कोई ठहाके भी लगाए थें और क्रिकेटर की तारीफ भी की थी. पिछले साल 27 अप्रैल को कैंडिस वॉर्नर ने एक बेहद फनी फोटो शेयर की है जिसमें वो और उनके पति डेविड वॉर्नर के साथ नजर आ रही है. पर इस फोटो में दोनों ने कपड़ों की अदला-बदली कर ली थी. फोटो में डेविड अपनी वाइफ की रेसिंग कॉस्ट्यूम (Racing Costume) और कैंडिस ने वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की जर्सी में नजर आयी.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की तीन बेटियां हैं. वॉर्नर के तीनों बेटियों के नाम इनके नाम हैं इवी मे (Ivy Mae), इंडी रे (Indi Rae) और इसला रोज (Isla Rose). कुछ दिनों पहले वॉर्नर आईपीएल 2021 के एक मैच के दौरान अपने तीनों बेटियों के नाम वाला जूता पहन कर मैदान पर खेलने उतरे तो उस समय भी उनकी तसवीर खूब वायरल हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola