Aus vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, डेविड वॉर्नर और मार्श ने खेली धमाकेदार पारी
Australia vs West Indies Live Score: आज ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एक अहम मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने 157 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की. डेविड वॉर्नर ने 89 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक के मैच में शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया. जीत के लिए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 161 रन बना कर जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर से सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन का योगदान दिया.
एरोन फिंच आउट,ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
एरोन फिंच आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है.
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 158 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 158 रन बनाने होंगे.
ब्रावो आउट, वेस्टइंडीज को छठा झटका
ड्वेन ब्रावो आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है.
सिमरन हेटमायर आउट, वेस्टइंडीज को पांचवां झटका
वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है. सिमरन हेटमायर आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति पर 109 रन है.
वेस्टइंडीज को चौथा झटका, लुइस आउट
सलामी बल्लेबाज एविन लुइस आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है. वेस्टइंडीज ने 10 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए