ePaper

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रन पर रोका, क्या 'चोकर्स' का दाग धो पाएगी प्रोटियाज टीम

Updated at : 16 Nov 2023 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 212 रन पर रोका, क्या 'चोकर्स' का दाग धो पाएगी प्रोटियाज टीम

Kolkata: Australia's players celebrate the wicket of South Africa's batter Quinton de Kock during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 semi-final match between South Africa and Australia, at the Eden Gardens in Kolkata, Thursday, Nov. 16, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI11_16_2023_000171A)

डेविड मिलर की शतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 212 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को 24 के स्कोर पर आउट कर दिया.

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के आगे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज धराशायी हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने प्रोटियाज को 50 ओवर में 212 रन के स्कोर पर रोक दिया. केवल डेविड मिलर ने बहादुरी दिखाई और अपनी टीम के लिए शतक लगाया.

undefined

डेविड मिलर के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 212 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल की राहें आसान नजर आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए केवल 213 रन बनाने होंगे.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मिचेल स्टार्क साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. पैट कमिंस थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने भी तीन विकेट चटकाए. कमिंस ने 9.4 ओवर में 51 रन लुटाए.

undefined

जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने भी दो-दो विकेट चटकाए. एडम जंपा को कोई सफलता नहीं मिली. उन्होंने सात ओवर में 55 रन लुटाए. वह आज के मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. ग्लेन मैक्सवेल ने बिना कोई विकेट लिए 10 ओवर में 35 रन दिए.

undefined

बल्लेबाजी की बात करें तो 24 के स्कोर पर एक समय टीम के टॉप चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. कप्तान टेम्बा बावुमा का पूरे विश्व कप में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है. क्विंटन डिकॉक भी तीन रन बनाकर आउट हो गए. रासी वान डेर डूसन और एडन मारक्रम से उम्मीदे थीं, लेकिन दोनों छह और 10 रन बनाकर आउट हुए.

undefined

दक्षिण अफ्रीका की पारी को थामने का जिम्मा मिलर और हेनरिक क्लासेन ने उठाया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई. इस जोड़ी को ट्रेविस हेड ने क्लासेन को बोल्ड करके तोड़ा. छह बल्लेबाज 10 का आंकड़ा नहीं छू पाए.

undefined

दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए गंवाये थे जिससे कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आस्ट्रेलिया के लिए नयी गेंद से गेंदबाजी करने वाले मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका के 17 रन पर दो विकेट झटक लिए.

undefined

पिच पर स्विंग और उछाल मिल रहा था जिससे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज स्टार्क और हेजलवुड की गेंदों से सतर्क होकर खेल रहे थे जिससे उन्होंने पहले 10 ओवर में 50 ‘डॉट’ गेंद खेलीं.

undefined

दोनों गेंदबाजों ने अपना पहला स्पैल खत्म किया और मिलकर 13 ओवर डाले जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने ‘चोक’ होना शुरू कर दिया जिससे स्कोर चार विकेट पर 24 रन हो गया. तब स्टार्क ने सात ओवर में एक मेडन से 18 रन देकर दो विकेट और हेजलवुड ने छह ओवर में एक मेडन से 12 रन देकर दो विकेट झटक लिये थे.

undefined

आस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी ही नहीं बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी कमाल दिखाया जिसमें मार्नस लाबुशेन और डेविड वार्नर ने रिंग के अंदर कम से कम 15-20 रन बचाए. बावुमा पूरी तरह फिट नहीं थे लेकिन वह खेलने उतरे और शून्य पर आउट हो गये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola