ePaper

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के सामने है खिताब बचाने की चुनौती, अपनी धरती पर दिखाना होगा दम

Updated at : 14 Oct 2022 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के सामने है खिताब बचाने की चुनौती, अपनी धरती पर दिखाना होगा दम

पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास खिताब बचाने का एक मौका है, क्योंकि इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में ही हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू पिचों पर काफी मजबूत होती हैं. यहां ऑस्ट्रेलिया को किसी भी फॉर्मेट में हराना आसान नहीं होता है. टीम में कई मजबूत खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

मेजबान ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन के रूप में इस बार टी20 विश्व कप खेलने के लिए उतरेगा और उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी धरती पर खिताब बचाने की होगी. ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट की मेजबानी 2020 में करनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण आईसीसी ने इसे स्थगित कर दिया था और बाद में पुष्टि की थी कि ऑस्ट्रेलिया 2022 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. भारत को 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी लेकिन आखिर में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया गया.

पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप

50 ओवरों के विश्व कप में अपनी बादशाहत रखने वाला ऑस्ट्रेलिया पहली बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विश्व चैंपियन बना. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल के फाइनल में न्यूजीलैंड को 14 नवंबर को हराया था और अगर वह इस साल 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करता है तो फिर एक साल के अंदर दूसरी बार चैंपियन बन जायेगा. यही नहीं वह लगातार दो खिताब जीतने वाला पहला देश भी होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब की प्रबल दावेदार है.

Also Read: T20 World Cup: चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को मिली वर्ल्ड कप टीम में जगह
कुछ नये खिलाड़ी भी हैं दमदार

उसकी टीम में कुछ उदीयमान खिलाड़ी भी शामिल हैं जिनमें सिंगापुर में जन्मे ऑलराउंडर टिम डेविड प्रमुख हैं. डेविड ने सिंगापुर की तरफ से 2019 से लेकर 2020 तक 14 टी20 मैच खेले थे. उनका जन्म सिंगापुर में हुआ है लेकिन जब वह दो साल के थे तब अपने परिवार के साथ पश्चिम ऑस्ट्रेलिया आ गये थे. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, पिछले साल की प्रतियोगिता के स्टार मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पिछले साल भी टी20 विश्व कप में खेले थे.

कप्तान आरोन फिंच फॉर्म में नहीं

ऑस्ट्रेलिया की चिंता कप्तान आरोन फिंच की फॉर्म को लेकर होगी. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रंखला में शीर्ष क्रम में विभिन्न नंबरों पर खेले थे लेकिन पूरी संभावना है कि विश्वकप में वह वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करेंगे. यह उनका ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. वह पहले ही ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान पद से हट चुके हैं. पिछले कुछ मैचों में ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने पारी का आगाज किया लेकिन विश्वकप के लिए उन्हें स्टैंड बाय खिलाड़ियों में रखा गया है और वह किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही टीम में जगह बनायेंगे.

Also Read: T20 World Cup: इंग्लैंड का लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपनी झोली में डालने का
ग्रुप ए में है ऑस्ट्रेलिया

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप एक में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दो क्वालीफायर के साथ रखा गया है. मौजूदा चैंपियन अपना पहला मैच सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा जो पिछले साल के फाइनल की पुनरावृति होगी. इसके तीन दिन बाद 25 अक्टूबर को वह पर्थ में ग्रुप ए के विजेता से भिड़ेगा. अपने चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड से उसका सामना 28 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा जबकि 31 अक्टूबर को वह ग्रुप बी के उपविजेता से भिड़ेगा. वह प्रारंभिक चरण का अपना अंतिम मैच चार नवंबर को एडिलेड में अफगानिस्तान से खेलेगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 

अरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola