ePaper

AUS vs NZ: चोट से वापस आए ट्रेविस हेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ दिया आतिशी शतक, बनें कई रिकॉर्ड

Updated at : 28 Oct 2023 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs NZ: चोट से वापस आए ट्रेविस हेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ दिया आतिशी शतक, बनें कई रिकॉर्ड

Dharamshala: Australia's Travis Head celebrates his century during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and New Zealand, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_28_2023_000044B)

वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 388 रन बना दिए हैं. चोट से वापसी कर रहे ट्रेविस हेड ने बड़ा धमाका किया. उन्होंने 67 गेंद पर ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया. उन्होंने पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर के साथ 175 रनों की साझेदारी की.

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने चोट के वापसी करते हुए वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया है. हेड के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में कई रिकॉर्ड बनें. हेड ने डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 19.1 ओवर में 175 रन की साझेदारी की थी. हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर के कारण हेड लंबे समय तक खेल से दूर रहे. उन्होंने मैच में 67 गेंद की पारी में 10 चौके और सात छक्के जड़े. वॉर्नर ने 65 गेंद में 81 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

undefined

न्यूजीलैंड को जीत के लिए वनडे में अपने सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करना होगा. मौजूदा विश्व कप में केवल पाकिस्तान की टीम ने 300 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 10 अक्टूबर को 345 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के

20 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

19 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013

19 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

16 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007

16 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011

undefined

विश्व कप में एक टीम की पारी में सर्वाधिक छक्के

25 – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019

20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

19 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015

19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

19 – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, मुंबई, 2023

undefined

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के लिए सर्वाधिक स्कोर

417/6 बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015

399/8 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

388 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

381/5 बनाम बांग्लादेश, नॉटिंघम, 2019

377/6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, बैसेटेरे, 2007

undefined

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

49 – क्रिस गेल

40 – रोहित शर्मा

37 – एबी डिविलियर्स

36 – डेविड वार्नर

33 – ग्लेन मैक्सवेल

31 – रिकी पोंटिंग

undefined

ऑस्ट्रेलिया की ऐसी रही है पारी

ओवर 1-19 : 175/0 (रन रेट : 9.21)

ओवर 20-39 : 104/5 (रन रेट : 5.2)

ओवर 40-50 : 109/5 (रन रेट : 9.9)

undefined

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

ग्लेन फिलिप्स : 10 ओवर में 3/37, इकोनॉमी : 3.7

अन्य गेंदबाज : 39.2 ओवर में 7/350, इकोनॉमी : 8.9

स्पिन गेंदबाज : 28 ओवर, 5/173, इकोनॉमी : 6.18

तेज गेंदबाज : 21.2 ओवर, 5/214, इकोनॉमी : 10.03

undefined

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी सही दिशा में गेंदबाजी नहीं की और टीम का क्षेत्ररक्षण भी औसत रहा. न्यूजीलैंड ने क्षेत्ररक्षण के दौरान पांच कैट टपकाए. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने से उनकी परेशानी और बढ़ गयी. फर्ग्यूसन को तीन ओवर में 38 रन लुटाने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola