ePaper

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 28 Oct 2023 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराया, देखें तस्वीरें

Dharamshala: Australia's Josh Hazlewood celebrates after taking the wicket of New Zealand's Devon Conway during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and New Zealand, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_28_2023_000170A)

ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में शनिवार को वर्ल्ड कप के अपने मैच में न्यूजीलैंड पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की टीम 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर पांच रनों से पिछड़ गई. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप मैच के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के 8 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में वह चौथे नंबर पर बरकरार है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 389 रनों की लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 383 रन बनाए.

undefined

इससे पहले ट्रेविस हेड की आतिशी शतकीय पारी और डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 19.1 ओवर में 175 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 388 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

undefined

हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे हेड ने 67 गेंद की पारी में 10 चौके और सात छक्के जड़े. शानदार लय में चल रहे वार्नर ने भी 65 गेंद में 81 रन की तेजतर्रार पारी खेली. वार्नर ने इस दौरान पांच चौके और छह छक्के लगाये.

undefined

दोनों के बीच 117 गेंद में 175 रन की साझेदारी के बाद न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापसी करने में सफल रही. हेड पारी की शुरुआत से ही वॉर्नर से ज्यादा आक्रामक थे. न्यूजीलैंड के गेंदबाज उनके सामने असहाय लग रहे थे. उनकी बल्लेबाजी को देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.

undefined

कैमरून ग्रीन की जगह टीम में शामिल हेड को 70 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदार भी मिला. मिशेल सेंटनर ने उनका आसान कैच टपका दिया. इसके पांच रन के बाद रचिन रवींद्र की गेंद पर उनका तेज प्रहार ग्लेन फिलिप्स के हाथों से निकल गया.

undefined

इन दो मौके अलावा हेड और वॉर्नर ने क्रीज का शानदार इस्तेमाल किया और मैदान के चारों ओर रन बनाए. दोनों ने आकाशीय शॉट लगाने के साथ बेहतरीन पुल, कट और डाइव लगाए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी सही दिशा में गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने दिए.

undefined

टीम का क्षेत्ररक्षण भी औसत रहा. न्यूजीलैंड ने क्षेत्ररक्षण के दौरान पांच कैच टपकाए. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने से उनकी परेशानी और बढ़ गयी. फर्ग्यूसन को तीन ओवर में 38 रन लुटाने के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

undefined

वॉर्नर ने 28 तो हेड ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. वनडे में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 30 गेंद के अंदर अपना-अपना पचासा पूरा किया. हेड और मिशेल मार्श ने इस साल मार्च में भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में यह कारनामा किया था.

undefined

शुरुआती पावरप्ले (10 ओवर) में ऑस्ट्रेलिया ने 10 छक्के जड़ कर 118 रन बना लिये थे. फिलिप्स ने अपनी गेंद पर वॉर्नर का कैच पकड़ कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम कुछ हद तक वापसी करने में सफल रही.

undefined

फिलिप्स, सेंटनर और रविंद्र की स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी ने रनों पर अंकुश लगाने के साथ लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए. फिलिप्स ने हेड को बोल्ड किया तो वहीं स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन भी जल्दी-जल्दी आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए. ग्लेन मैक्सवेल (24 गेंद में 41), जोश इंग्लिस (28 गेंद में 38) और पैट कमिंस (14 गेंद में 37 रन) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 350 के पार पहुंचाए.

undefined

इंग्लिस ने इस दौरान छठे विकेट के लिए मैक्सवेल के साथ 38 गेंद में 51 और सातवें विकेट के लिए कमिंस के साथ 22 गेंद में 62 रन की साझेदारी की. फिलिप्स ने इस मैच 10 ओवर में अहज 37 रन दिये और तीन विकेट चटकाए. बोल्ट को भी तीन सफलता मिली लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 77 रन खर्च किए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola